Four-year-old’s leg burnt in Pali | पाली में चार साल की मासूम का पैर जला: मीटर चैक करने आए कार्मिक ने तपती रॉड फर्श पर छोड़ी – Pali (Marwar) News

Actionpunjab
1 Min Read



पाली में चार साल की मासूम जिसका पैर जल गया।

पाली में मीटर चैक करने आए एक कार्मिक की लापरवाही से चार साल की मासूम का पैर जल गया। इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाने में इसको लेकर शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

जानकारी के अनुसार पाली शहर के वेंकटेश मंदिर रोड पर रहने वाले अनिल पुत्र अशोक कुमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 13 दिसम्बर की शाम करीब साढ़े पांच बजे आए और मीटर चेक करने लगे। इस दौरान उन्होंने रॉड गर्म की ओर बाद में उसे फर्श पर ही रख दिया। इस दौरान उनकी 4 साल की बेटी खेलते समय आंगन में पहुंची तो फर्श गर्म हो रखा था। जिससे उसके पैर जल गए। इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। रिपोर्ट में बताया कि घर पर मीटर चेक करने आए कार्मिकों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *