8 Hour Shift Controversy: Old video of Ranveer Singh goes viral | 8 घंटे की शिफ्ट पर रणवीर सिंह का वीडियो वायरल: कहा- लोग शिकायत करते हैं; दीपिका ने इंडस्ट्री में काम के घंटों पर उठाया था सवाल

Actionpunjab
3 Min Read


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले आठ घंटे की शिफ्ट की डिमांड की वजह से विवादों में घिर गई थीं। इस डिमांड की वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पड़ा था।

अब उनके पति रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वो इंडस्ट्री में काम के घंटों पर बात करते दिख रहे हैं।

साल 2022 में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था- ‘अक्सर लोग शिकायत करते हैं। दूसरे आर्टिस्ट और उनके मैनेजमेंट शिकायत करते हैं कि यार तू सबको बिगाड़ रहा है।

सब लोग बोलते हैं कि 8 घंटे की शिफ्ट में तू 10-12 घंटे की शूटिंग करता है। फिर हम लोगों को भी करना पड़ता है।’

रणवीर आगे कहते हैं- ‘लेकिन आठ घंटे में जो चीज हम चाहते हैं, वो नहीं बनी तो ठीक है ना…आप कर लो थोड़ा ज्यादा शूटिंग। मैं इस तरह का पार्टनर नहीं हूं, जो इसे एक लेन-देन के रूप में देखता है।’

रणवीर के इस पुराने वीडियो पर यूजर्स दीपिका और रणवीर दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना रणवीर और दीपिका दो अलग-अलग इंसान हैं, जिनके सोचने का तरीका और राय अलग हैं। कपल से ऐसी उम्मीद क्यों की जाती है कि वे एक जैसा बिहेव करें और एक जैसी राय रखें।

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी की थी। दोनों साल 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था। इसी साल दीवाली के मौके पर कपल ने पहली बार बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया।

इस साल की शुरुआत में एक नई मां के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के घंटों के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने कहा था कि कैसे आज के समय में अधिक काम करना सामान्य बात हो गई है।इंसान की बॉडी और मन के लिए दिन में 8 घंटे काम करना पर्याप्त है।

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर अपनी हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर की वजह से सुर्खियों में है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही हैं। वहीं, दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *