Yoga and athletics competitions organized in MP sports competition | सांसद खेलकूद स्पर्धा में योगासन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन: एटा में 75 खिलाड़ियों ने लिया भाग, सीडीओ ने किया शुभारंभ – Etah News

Actionpunjab
3 Min Read


नंद कुमार | एटा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा में गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में सांसद खेलकूद स्पर्धा के तहत योगासन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नागेंद्र नारायण मिश्रा और जिला मंत्री कौशलेंद्र राठौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश वर्मा और क्षेत्रीय संयोजक गौरीशंकर शर्मा भी उपस्थित रहे। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग के कुल 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 45 बालक और 30 बालिकाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य परिणाम…

  • आर्टिस्टिक ग्रुप सब-जूनियर बालिका: विजेता – प्राची, पूजा, निशा, कशिश, देवांशी; उपविजेता – भूरी, निशा, कृष्णा, नंदनी, अनुपम।
  • आर्टिस्टिक ग्रुप सब-जूनियर बालक: विजेता – देव प्रताप सिंह, फरहान, रूपेश, आलोक, सतीश; उपविजेता – उमेश, सागर, यश, दीपेंद्र, कुलदीप।
  • आर्टिस्टिक पेयर सब-जूनियर बालिका: विजेता – गुलशन और सुधा; उपविजेता – प्राची और नेसी।
  • आर्टिस्टिक पेयर सब-जूनियर बालक: विजेता – उमेश और सागर; उपविजेता – आलोक कुमार और सतीश बघेल।
  • आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बालिका: विजेता – काकुल और निधि; उपविजेता – श्वेता और रिद्धि।
  • आर्टिस्टिक पेयर जूनियर बालक: विजेता – आयुष और दीपांश; उपविजेता – अखिल और रोशन।
  • आर्टिस्टिक पेयर सीनियर पुरुष: विजेता – सुमित और अर्जुन; उपविजेता – विजय और सत्यम।
  • आर्टिस्टिक पेयर सीनियर महिला: विजेता – अंजलि और रजनी; उपविजेता – पूनम और सपना।

ट्रेडिशनल वर्ग परिणाम…

  • सीनियर महिला: 1. अंजलि, 2. रजनी, 3. मुस्कान।
  • सीनियर पुरुष: 1. सुमित, 2. अर्जुन, 3. तरुण।
  • जूनियर बालिका: 1. सुधा, 2. काकुल, 3. निधि।
  • जूनियर बालक: 1. हिमांशु, 2. आयुष, 3. रोहित।
  • सब-जूनियर बालक: 1. उमेश, 2. सागर, 3. सतीश।
  • सब-जूनियर बालिका: 1. गुलशन, 2. नैंसी, 3. सुधा।

योगासन प्रतियोगिता में देवेश पाल सिंह (सचिव, जिला योगासन), अनिल कुमार, कु. मोनिका, दिव्या यादव और दृष्टि चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यह जानकारी जिला सूचना कार्यालय, एटा द्वारा प्रदान की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *