पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाली शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एक बैठक
.
उन्होंने कहा कि यह वह महान भूमि है जहां साहिबजादा जोरावर सिंह, साहिबजादा फतेह सिंह और माता गुजरी जी ने बेमिसाल शहादत दी थी। मुख्यमंत्री मान ने जोर दिया कि संगत के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सुरक्षा व्यवस्था और पवित्र शहर की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

अफसरों के साथ शहीदी सभा की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।
पूरे जिले को सैक्टर में बांटा, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए पहले ही फंड आवंटित कर दिए हैं और यह काम निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं की बड़ी आमद को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित करने का निर्देश दिया। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले में 300 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
200 ई रिक्शा व 200 शटल बसें रहेंगी तैनात
भगवंत सिंह मान ने बताया कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें तैनात की जाएंगी, जो मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। पवित्र नगरी में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगत की सहायता के लिए पार्टी और सिविल सोसाइटी के स्वयंसेवकों को सेवा पर लगाया जाना चाहिए।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने शहर के सभी कोनों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि पवित्र नगरी में 20 आम आदमी क्लीनिक (ए.ए.सी.) स्थापित किए जाने चाहिए ताकि लोगों को जरूरत पड़ने पर मानक उपचार मिल सके।