सिलाई मशीन की दुकान में लूट करने के बाद भागते नकाबपोश।
यमुनानगर के खंड साढौरा के सर्राफा बाजार में आज सोमवार दोपहर हथियारबंद छह नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े एक सिलाई मशीन रिपेयर की दुकान में घुसकर गल्ले से करीब 5 हजार रुपए लूट लिए। लूट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात बाजार में लगे
.
दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि उनकी दुकान सर्राफा बाजार में काफी पुरानी है, जहां सिलाई मशीन की रिपेयरिंग का काम होता है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह दुकान पर थे और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। तभी हाथों में तेजधार हथियार लेकर छह नकाबपोश युवक अचानक दुकान में घुस आए।

हथियार लेकर दुकान में लूट करने जाते नकाबपोश बदमाश।
जिस रास्ते से आए वहीं से वापिस भागे
बदमाशों ने ग्राहकों को धमकाकर बाहर निकाल दिया। एक बदमाश ने लोहे के हथियार से छत के पंखे पर वार किया, जिससे डरकर विनोद कुमार दुकान के अंदर छिप गया। इसके बाद लुटेरों ने गल्ले से करीब 5 हजार रुपए लूट लिए और उसी गली से फरार हो गए, जहां से आए थे।
विनोद कुमार ने किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि करीब 50 मीटर दूर एक छोटी गली से हथियारों से लैस नकाबपोश युवक बाजार की ओर आते हैं, दुकान पर लूट करते हैं और वापस उसी रास्ते भाग जाते हैं।

दुकान में लूट करने के बाद भागते नकाबपोश बदमाश।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और दुकानदार से विस्तार से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।