dhanu sankranti on 16th December, Sun enters Sagittarius, Surya ka dhanu rashi me pravesh, surya ka rashifal in hindi, Sun in Sagittarius | धनु संक्रांति आज: सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिल सकती है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Dhanu Sankranti On 16th December, Sun Enters Sagittarius, Surya Ka Dhanu Rashi Me Pravesh, Surya Ka Rashifal In Hindi, Sun In Sagittarius

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज (16 दिसंबर) धनु संक्रांति है। सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में आ गया है। धनु संक्रांति की तारीख को लेकर पंचांग भेद हैं, कुछ पंचांग में 15 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश बताया गया है और कुछ पंचांग में 16 दिसंबर को ये राशि परिवर्तन बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, धनु संक्रांति 16 दिसंबर को मनाना ज्यादा शुभ है।

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु हैं। सूर्य करीब एक महीने तक धनु राशि में रहेगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर ये ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस एक महीने को खरमास कहा जाता है। खरमास में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवित जैसे शुभ कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं, क्योंकि धनु राशि में जब सूर्य आता है तो माना जाता है कि इस समय सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की सेवा करते हैं। सूर्य पंचदेवों में से एक हैं और जब ये गुरु की सेवा करते हैं, तो शुभ कामों में उपस्थित नहीं हो पाते हैं, इनकी उपस्थिति के बिना शुभ काम नहीं किए जाते हैं।

जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा धनु राशि का सूर्य…

सूर्य की ये स्थिति आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी। नवम भाव के सूर्य के कारण कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं।

आपके लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। अष्टम भाव के सूर्य की वजह से अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। समय ठीक है, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। विवादों से बचें।

सूर्य की ये स्थिति वैवाहिक जीवन के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रही है। सप्तम भाव का सूर्य दांपत्य जीवन में कुछ तनाव ला सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति और संयम बनाए रखें। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में बड़े निर्णय सोच-विचारकर ही लें।

कर्क राशि वालों के लिए ये स्थिति शुभ रहेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। छठे भाव के सूर्य के कारण नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग भी बन रहे हैं।

पांचवां सूर्य आपके लिए शुभ है। संतान और शिक्षा के लिए ये स्थिति लाभदायक रहेगी। लव लाइफ के लिए भी ये समय अनुकूल है। कला, साहित्य और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

आपके लिए चौथे भाव का सूर्य सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आपके पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आ सकती है और आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

तुला राशि के लोगों के लिए ये समय शुभ है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। तीसरे सूर्य की वजह से छोटे भाई-बहनों से संबंध मधुर बनेंगे और उनका सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। करियर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

आपके लिए ये समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दूसरा सूर्य आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष रूप से ध्यान देने के संकेत दे रहा है। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह के विवाद और धन हानि हो सकती है।

सूर्य का गोचर इसी राशि में है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पुराने समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे और सफलता मिलने के योग बनेंगे।

मकर राशि वालों के लिए ये समय सतर्क रहने का है। बारहवें भाव के सूर्य की वजह से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। आंख और पैरों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

ये समय आपके लिए शुभ है। ग्याहरवें सूर्य की वजह से आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी और व्यापार में ही आपको बड़ा लाभ होगा। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

मीन राशि के लोगों के लिए दसवें भाव का सूर्य शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और पदोन्नति मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। करियर में बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *