Disabled people got scooties in Sriganganagar | श्रीगंगानगर में दिव्यांगों को मिली स्कूटी: जिला सूचना केंद्र में लगी विकास कार्यों की प्रदर्शनी, सरकार के 2 साल पूरे होने पर कार्यक्रम – Sriganganagar News

Actionpunjab
1 Min Read


राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने पर ‘नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सूचना केंद्र में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिसमें श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एसपी डॉ. अमृता

.

जिले के विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि।

जिले के विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि।

विधायक बिहाणी ने कहा- राजस्थान में पिछले 2 वर्षों में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां सभी को फायदा पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की। इसके बाद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी और स्टॉल्स का अवलोकन किया।

चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ इसका अवलोकन किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और मेगा परियोजनाओं की जानकारी ली और नोट्स बनाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *