Violence over demand for compensation: One more accused arrested | मौताणे की मांग पर हिंसा मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार: मकान में तोड़फोड़ कर आग लगाई थी, अब तक 18 पकड़े गए – pratapgarh (Rajasthan) News

Actionpunjab
1 Min Read



प्रतापगढ़ पुलिस ने मौताणे की मांग, आगजनी और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अगस्त, 2025 को कोटडी थाना क्षेत्र के दिवाला गांव में हुई थी। 11 अगस्त, 2025 को गौतम पिता जीवा मीणा की मृत्यु के बाद, उनके परि

.

सूचना मिलने पर कोटडी थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम दिवाला गांव पहुंची। वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों के हाथों में लाठी-पत्थर और कुल्हाड़ियां थी। पुलिस जाप्ते को देखते ही इन लोगों ने टीम को घेर लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और सरकारी जीप को भी नुकसान पहुंचा।

इस संबंध में प्रकरण संख्या 55/2025 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं और पीडीपीपी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान, गोपाल (35) निवासी दिवाला, थाना कोटडी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी 6 महिलाओं और 11 पुरुषों सहित कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जिससे अब कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18 हो गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *