Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (17 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 17 दिसंबर का राशिफल: तुला राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी, मेष राशि के लोगों को शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (17 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

17 दिसंबर, बुधवार को मेष राशि के लोगों को शेयर मार्केट में फायदा हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। वृष राशि के लोगों को बीमा, कमीशन जैसे बिजनेस में फायदा होगा। तुला राशि के लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि के लोगों को पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करने के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव – इस समय ग्रह गोचर बहुत ही प्रभावशाली बना हुआ है। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में आपको उचित सफलता मिलने की संभावना है। लाभ संबंधी स्थितियाँ भी बनेंगी। बच्चों को कोई उपलब्धि मिलने से घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। किसी व्यक्तिगत योजना में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव – किसी व्यक्तिगत बनते हुए काम में रुकावट आने से आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। धैर्य और संयम रखें तथा उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। अति उत्साह में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

करियर – कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। बीमा, शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और इनकम भी बढ़ सकती है। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। लव – दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बाद परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा। आप दिन भर की थकान भूल जाएँगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य – पारिवारिक वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही आप भरपूर नींद न लेने की वजह से थकान महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

वृष – पॉजिटिव – आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। समय आने पर आपकी समस्याएँ आसानी से हल हो जाएँगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव – अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता न करें। अत्यधिक जिम्मेदारियाँ लेना आपको थका भी देगा। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पड़ने से परहेज रखें। युवाओं को किसी कार्य में विफलता मिलने से कुछ मायूसी रहेगी।

व्यवसाय – सभी व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते जाएँगे। स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ उचित तालमेल रखना जरूरी है। बीमा, कमीशन आदि जैसे व्यवसाय में फायदा होगा। ऑफिस के कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी। अपनी योजनाएँ किसी के साथ साझा न करें। लव – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट न करें। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। स्वास्थ्य – यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी परेशानी होने की आशंका है। इस समय बहुत ज्यादा अपनी देखभाल की आवश्यकता है। पानी भरपूर मात्रा में पिएँ। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

मिथुन – पॉजिटिव – आज का दिन आप शांति और सुकून से व्यतीत करेंगे। कोई भी लेन-देन करने से पहले उसके बारे में सोच-विचार करना आवश्यक है। इससे आर्थिक स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। संबंधों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नेगेटिव – लोन अथवा उधार लेने की स्थिति बन रही है तो अपने सामर्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्च होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें।

व्यवसाय – व्यावसायिक मामलों में बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए अपने निर्णय पर ही अमल करें। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र को मजबूत करने में समय लगाएँ। अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगाएँ। लव – जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य – कोई पुराना रोग दोबारा उठने से चिंता रहेगी। अपना नियमित मेडिकल चेकअप करवाएँ। खान-पान में लापरवाही करने से बचें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क – पॉजिटिव – अनुकूल ग्रह गोचर है। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। घर के रखरखाव संबंधी योजनाएँ बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर योजनाएँ बनाने में सफलता मिलेगी। नेगेटिव – किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने के बजाए समाधान ढूँढने का प्रयास करें। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय टालना उचित रहेगा।

व्यवसाय – व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार आज कुछ हल्का रहने से राहत मिलेगी। लव – दांपत्य जीवन में सामंजस्य के अभाव की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। आपसी बातचीत से गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य – समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

सिंह – पॉजिटिव – रोजमर्रा की दिनचर्या में आज कुछ बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी योजना है, तो आज उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ खास नियम भी बनाएँगे। विदेश जाने के लिए कोई गतिविधि शुरू हो सकती है। नेगेटिव – व्यर्थ की मौज-मस्ती की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में निर्णय लेते समय परिवार जनों की सलाह अवश्य लें तथा स्वभाव में सहजता बनाए रखें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी से कोई वादा करें।

व्यवसाय – मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। सौंदर्य उत्पादों से जुड़े कारोबार में भी सुधार होगा। किसी सहयोगी से चल रहा पुराना मतभेद दूर करने का बेहतर समय है। ऑफिस में किसी भी क्लाइंट के साथ बहसबाजी में न पड़ें। लव – मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मिलना-जुलना सबको खुशी प्रदान करेगा और आपसी संबंधों में भी नजदीकियाँ आएँगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य – कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या रखें तथा योगा और मेडिटेशन को भी दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

कन्या – पॉजिटिव – अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। कोई मित्र या नजदीकी रिश्तेदार का आगमन होगा। नेगेटिव – अपने गुस्से पर काबू रखें तथा संबंधों में खटास न आने दें। आपका आक्रामक स्वभाव कभी-कभी आपके लिए ही परेशानियाँ उत्पन्न कर देता है तथा कुछ संबंध भी खराब हो जाते हैं। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।

व्यवसाय – व्यावसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक के साथ सौम्यता से पेश आएँ। लव – पति-पत्नी के बीच आपसी बेहतरीन सामंजस्य तथा मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। कोई पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 1

तुला – पॉजिटिव – ग्रह स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरी करने में आपको आनंद मिलेगा। किसी संबंधी के यहाँ जाने का निमंत्रण भी मिल सकता है। नेगेटिव – किसी भी योजना को बनाते समय दूसरों के निर्णय को ज्यादा प्राथमिकता न दें, अन्यथा आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति भी बनने की आशंका है।

व्यवसाय – व्यवसाय के मामलों में सारे निर्णय खुद ही लें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। यह सावधानी बरतने से आप नए ऑर्डर हासिल करने में भी सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव – पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी गतिविधियों में भी आप सहयोग दे पाएँगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य – वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें। संयमित दिनचर्या रखने से स्वस्थ महसूस करेंगे। नियमित रूप से योगा करें। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – पॉजिटिव – आज दिन भर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। समाज सेवा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा और कई तरह के लोगों से मिलना-जुलना रहेगा। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव – अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। योजनाएँ बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने की भी कोशिश करते रहें, वरना सोच-विचार में समय निकल सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें।

व्यवसाय – कारोबारी मामलों के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए या किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्यावसायिक गतिविधियाँ भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। लव – परिवार जनों का आपसी सामंजस्य रहने से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। परिवार के संग घूमने का भी प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य – अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी, फिर भी पर्याप्त आराम जरूरी है। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

धनु – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहाँ धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

नेगेटिव – किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने से कार्य क्षमता प्रभावित होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है।

व्यवसाय – कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। कुछ खास अनुबंध मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें, अन्यथा कोई कर्मचारी ही इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव – पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपसी सहयोग से उनको निपटा लें। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। स्वास्थ्य – गले में दर्द व खाँसी जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है। ठंडी चीजों से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 4

मकर – पॉजिटिव – आज दिन की शुरुआत किसी शुभ गतिविधि से होगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश-विदेश संबंधी जानकारियों पर भी ध्यान दें। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। फाइनेंस में स्थिरता आएगी। नेगेटिव – आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को गोपनीय रखें, वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।

व्यवसाय – व्यावसायिक कार्यप्रणाली यथावत ही रहेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा। लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य – अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम लें। कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

कुंभ – पॉजिटिव – अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियाँ भी बेहतर होंगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। इस समय सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से होते जाएँगे। कारोबार संबंधी वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नेगेटिव – दूसरों पर ज्यादा अनुशासन न रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएँ तथा आपसी सहमति से विवादों तथा गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। युवा वर्ग सजग रहें, वरना सूझबूझ की कमी से अच्छे अवसर गँवा सकते हैं।

व्यवसाय – कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत से व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। इस समय कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही उचित है। नौकरी पेशा लोगों पर जिम्मेदारियों की वजह से अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव – वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर अधिक ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य – बादी और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। गैस, एसिडिटी की समस्या परेशान करेंगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 8

मीन – पॉजिटिव – आज का दिन आपको बहुत अधिक व्यस्त रखेगा। नजदीकी मित्र या संबंधियों के साथ मुलाकात होगी, जो कि आपको रोजमर्रा के तनाव भरे वातावरण से राहत देगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। नेगेटिव – पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास कार्य रुक भी सकते हैं।

व्यवसाय – व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। कुछ न कुछ दिक्कतें, परेशानियाँ रहेंगी, परंतु समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष रूप से सावधान रहें। लव – नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – तनाव और चिंता का दुष्प्रभाव आपके मानसिक सुकून पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। पर्याप्त नींद लें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *