Electric Scooter Catches Fire in Karnal Club Market Parking, Creates Panic | Fire Brigade Controls Blaze | करनाल में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग: ​​​​​​​धूं-धूं कर जलकर हुई खाक,फायर एग्जिंट क्यूटर के दो सिलेंडर खाली, बार-बार भड़की आग से मची अफरा-तफरी – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


पार्किंग में खड़ी एक्टिवा में लगी आग।

करनाल के व्यस्त इलाके क्लब मार्केट के सामने पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में मंगलवार देर रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटर धूं-धूं कर जलने लगी और आसपास धुएं का गुबार फैल गया। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानद

.

पार्किंग में खड़ी थी स्कूटी, अचानक उठने लगा धुआं

दुकानदारों ने बताया कि क्लब मार्केट की पार्किंग में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ी हुई थी। अचानक स्कूटर से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर आ गए और स्थिति को संभालने में जुट गए।

आग बुझाने के बाद एक्टिवा से निकालता धुंआ।

आग बुझाने के बाद एक्टिवा से निकालता धुंआ।

पानी डालने से नहीं बुझी आग, फायर एग्जिंट क्यूटर का सहारा

आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले दुकानदारों ने पानी डाला, लेकिन इससे आग और तेज हो गई। इसके बाद दुकानों में रखे फायर एग्जिंट क्यूटर मंगवाए गए। आग बुझाने के लिए एक के बाद एक दो सिलेंडर इस्तेमाल किए गए, लेकिन आग पूरी तरह से शांत नहीं हुई। एक बार आग बुझी, लेकिन कुछ ही देर में फिर से भड़क गई। तीसरा सिलेंडर इस्तेमाल करने के बाद भी आग दोबारा उठने लगी।

राहगीरों ने बताई पूरी घटना

मौके पर मौजूद राहगीर राहुल, विकास और विनोद ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि पानी डालने से भी कोई असर नहीं हुआ। फायर एग्जिंट क्यूटर के दो सिलेंडर खाली हो गए। बार-बार आग भड़कने से आसपास खड़े अन्य वाहनों के भी चपेट में आने का खतरा बना रहा।

एक्टिवा में लगी आग पर काबू पाता कर्मचारी।

एक्टिवा में लगी आग पर काबू पाता कर्मचारी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को कॉल की गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

पैराडायज दुकानदार की स्कूटी, कारणों का नहीं चला पता

पैराडायज के दुकानदार ने बताया कि आग उनकी स्कूटी में लगी थी, जो पार्किंग में खड़ी थी। स्कूटी में खड़ी-खड़ी ही आग लग गई। आगजनी के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। दुकानदारों ने मांग की है कि पार्किंग एरिया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *