झज्जर का क्रिकेटर सात्विक देशवाल।
क्रिकेट में झज्जर के प्लेयर अब अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अंडर 19 के बाद अब आइपीएल में भी झज्जर के दौ खिलाड़ियों को खरीदा गया है। जिन्हें IPL बोली के बेस प्राइस पर ही टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी एक ही टीम में खेंलेंगे। दोनों खिलाड़ियों को
.
आईपीएल ऑक्शन में झज्जर के दो खिलाड़ियों को RCB ने उनके बेस प्राइस में खरीदा है। इसमें एक खिलाड़ी गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान व दूसरा खिलाड़ी गांव भदानी निवासी सात्विक देशवाल है। अबू धाबी में मंगलवार को आईपीएल का मिनी ऑक्शन हुआ। बीसीसीआई की तरफ से शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में जिले के तीन खिलाड़ी शामिल रहे, लेकिन इसमें से दो खिलाड़ियों पर बोली लगी और दोनों खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

झज्जर का क्रिकेटर कनिष्क चौहान।
सात्विक देशवाल भी ऑलराउंडर
सात्विक देसवाल को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु की टीम ने दूसरे एक्सीलरेटेड राउंड में अपनी टीम में शामिल किया है। सात्विक देशवाल को भी रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। सात्विक देशवाल पांडिचेरी की टीम से क्रिकेट खेलते हैं। सात्विक देशवाल भी ऑलराउंडर खिलाड़ी है। इसके अलावा यशवर्धन दलाल का आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नाम सामने नहीं आया।
कनिष्क चौहान को मिला बेस प्राइस
इसके अलावा शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल का आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नाम नहीं आया। कनिष्क चौहान को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु की टीम ने तीसरे एक्सीलरेटेड राउंड में अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले दो एक्सीलरेटेड राउंड में कनिष्क चौहान का नाम नहीं आया। इसके बाद तीसरे एक्सीलरेटेड राउंड के लिए टीमों से खिलाड़ियों के नाम मांगे गए, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने कनिष्क चौहान को अपनी टीम में शामिल किया। कनिष्क चौहान का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था।
अंडर 19 इंडिया टीम में खेल रहे कनिष्क
कनिष्क चौहान के बेस प्राइस पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु की टीम ने उनको टीम में शामिल किया है। कनिष्क चौहान फिलहाल दुबई में भारत अंडर-19 की टीम की तरफ से एसीसी पुरुष अंंडर 19 एशिया कप खेल रहा है। कनिष्क चौहान ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वहीं कनिष्क चौहान अंडर 19 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।