In Dungarpur, an elderly man committed suicide by hanging himself from a tree. | डूंगरपुर में बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या: रात में खाना खाकर सोया, सुबह खेत में मिला शव – Dungarpur News

Actionpunjab
1 Min Read



डूंगरपुर के गलन्दर गांव में पेड़ से फंदा लगाकर बुजुर्ग ने की आत्म​हत्या।

डूंगरपुर के गलन्दर गांव में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपने घर के पास खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था, जिसके बाद सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

.

रामसागडा थानाधिकारी कैलाश पचारिया ने बताया कि गलन्दर निवासी कमलाशंकर कटारा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात उसके पिता कचरू कटारा ने परिवार के साथ खाना खाया और सो गए थे। सुबह जब परिजन जागे, तो उन्होंने कचरू कटारा को घर के पास खेत में जाने वाले रास्ते पर एक पेड़ से लटका पाया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को मौके से उतरवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *