MP Deepender Hooda Met Railway Minister Ashwin Vaishnav | रेलमंत्री अश्विन वैष्णव से मिले सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा: हरियाणा की 10 मांग बताई, बोले : रोहतक-दिल्ली के बीच 5 लोकल पैसेंजर बंद – Panchkula News

Actionpunjab
3 Min Read


रेलमंत्री अश्विन वैष्णव से मिलते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

हरियाणा के रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। हुड्‌डा ने रेलमंत्री को हरियाणा की 10 मांगों को लेकर बताया, जिसके बारे में उन्हें सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन मिला है।

.

रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने बताया कि दिल्ली से रोहतक के बीच 13 लोकल पैसेंजर ट्रेन चलती थी, जिनमें से अब 5 को बंद कर दिया गया है। इन्हें फिर से शुरू करवाना चाहिए। वहीं रोहतक जंक्शन पर भी सांसद ने 5 नए प्लेटफार्म और ऑटोमैटिक वाशिंग लाइन बनवाने की मांग भी रखी है।

रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को अपनी मांग को लेकर समझाते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को अपनी मांग को लेकर समझाते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने उठाए ये मुद्दे

  • फर्रुखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारु रेल लाइन को जल्द बनवाएं और झज्जर रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाया जाए।
  • रोहतक-दिल्ली के बीच पहले 13 लोकल पैसेंजर ट्रेन चलती थी, जिनमें से 5 बंद हो गई हैं, उन्हें दोबारा शुरू किया जाए।
  • 3. रोहतक-रेवाड़ी, रोहतक-भिवानी, रोहतक-पानीपत रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • वाया सोनीपत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सोनीपत में कराया जाए, लाखनमाजरा के आसपास के 15 गांवों के यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 54024, 54031, 54033, 14023, 14024 का ठहराव बहाल हो। सुधराना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14705 (भिवानी-डाहर का बालाजी) और ट्रेन नंबर 14706 (डाहर का बालाजी-भिवानी) का ठहराव हो, उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों – फरक्का एक्सप्रेस (15743/15744), अवध असम एक्सप्रेस (15910/15909), अन्य ट्रेनें – 22479/22480, 20409/20410, 12481/12482, 14027/14028, 14035/14036, 12137/12138, 16317, 16787 और 20989/20990 का ठहराव हो।
  • रोहतक जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित कर 5 नये प्लेटफॉर्म व ऑटोमैटिक वाशिंग लाइन बनवाई जाए।
  • ट्रेन नंबर 12303/12304, 12381/12382 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा ट्रेन का विस्तार को रोहतक-महम-हांसी के रास्ते हिसार तक करवाया जाए।
  • चंडीगढ-उदयपुर ट्रेन को वाया रोहतक-रेवाडी-अटेली-कुरुक्षेत्र-कैथल-जींद-नारनौल-रींगस रूट से संचालित किया जाए ताकि जनता को खाटूश्याम जाने की सुविधा मिले।
  • रोहतक-महम-हांसी तक एक जनशताब्दी या इन्टरसिटी ट्रेन और रोहतक-महम-हांसी के रास्ते दिल्ली तक ट्रेन शुरू हो, चंडीगढ़ – दिल्ली वाया जींद रोहतक एक नयी ट्रेन शुरू हो, दिल्ली – सिरसा या भटिंडा तक इन्टरसिटी ट्रेन चलाई जाए और सिरसा रेलवे स्टेशन तक पहुंच के रास्ते में सुधार कराया जाए।
  • उचाना (जींद) रेलवे स्टेशन पर ROB व अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
  • हांसी-महम-रोहतक लाइन पर पड़ने वाले गढ़ी, मुंढाल कलां, महम, बहलबा, मोखरा मदीना, शहीद रामफल (बहु अकबरपुर) डोभ बहाली आदि सभी स्टेशन पर खेतों की ओर जाने वाले बन्द हुए रास्ते व नहरी पानी के नाले को बनवाया जाए। रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को अपनी मांग को लेकर समझाते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *