Pakistani Balloon with UID Numbers Found in Tarn Taran Village’ | तरन तारन में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला: कागज पर UID नंबर और खतरे का निशान भी बरामद, पुलिस कर रही जांच – tarn-taran News

Actionpunjab
2 Min Read


पंजाब के तरन तारन जिले के गांव बगरियां में एक पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद हुआ है। इसके साथ एक कागज का टुकड़ा भी मिला है। इस पर पेन से UID नंबर लिखे हुए हैं। सदर पुलिस स्टेशन तरन तारन ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि खुफिया विभाग ने अ

.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम गांव बगरियां के रास्ते में यह गुब्बारा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस स्टेशन तरन तारन को दी। बरामद गुब्बारे के साथ मिले कागज के छोटे टुकड़े पर अंग्रेजी में दो UID नंबर और दो ‘लेवल’ स्पष्ट रूप से अंकित हैं। कागज पर एक खतरे का निशान भी साफ दिख रहा है, जो आमतौर पर किसी जानलेवा स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, इस टुकड़े पर उर्दू भाषा भी छपी हुई है।

गुबारे से मिले कागज के टुकड़े पर लिखा यूआईडी नंबर

गुबारे से मिले कागज के टुकड़े पर लिखा यूआईडी नंबर

कागज पर लिखे यूआईडी नंबर कोवर्ड हो सकते हैं

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत में अक्सर मादक पदार्थों और हथियारों की खेप भेजने की कोशिशें की जाती हैं। पुलिस और खुफिया विभाग इस बरामद गुब्बारे और कागज के टुकड़े की विस्तृत जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसियां यह भी अनुमान लगा रही हैं कि कागज पर लिखे UID नंबर कोड वर्ड हो सकते हैं। इसके साथ ही, दो ‘लेवल’ का संबंध ड्रोन के जरिए भेजे गए सामान से भी हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *