Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: मुंबई में 8-10 लड़कियों का रेप करने आरोप में एक गिरफ्तार, सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर रेप करता था आरोपी

Actionpunjab
2 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के कुरार पुलिस ने 45 साल के माहेश रमेश पवार को 8-10 लड़कियों का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने नाबालिग लड़कियों की सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और रेप किया।

शिकायत मिलते ही 6 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल किया। एक पीड़ित दिव्यांग भी है, जिसका वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया।

13 दिसंबर को कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को पकड़ा। अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।​

आज की अन्य बड़ी खबरें…

लेह में 3.4 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

लद्दाख के लेह में मंगलवार रात को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने X पर इसकी जानकारी दी। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।

अभी तक कोई नुकसान या हादसे की खबर नहीं मिली है। इससे पहले मंगलवार तड़के पाकिस्तान में 4.8 तीव्रता का झटका आया था। सोमवार को अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *