Illegal prostitution was going on in the hotel. | होटल में चल रहा था अवैध देह व्यापार: पुलिस की देर रात कार्रवाई, होटल संचालक पकड़े, 31 युवक और 8 युवतियां हिरासत में – Udaipur News

Actionpunjab
1 Min Read



उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में गिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सेमड़ गांव स्थित होटल इंद्रपस्थ में पहुंची और दबिश देकर कार्रवाई क

.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी आरोपी युवक-युवतियां मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 2 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन जब्त किए गए। साथ ही इंद्रप्रस्थ होटल संचालक राजेश शर्मा व ऋषभ राजपूत को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट (ITPA) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया- गोगुंदा पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को पूरे मामले का विस्तृत रूप से खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *