Haryana Rewari Illegal Gas Refilling Racket Busted in Rewari; Father-Son Duo Arrested | रेवाड़ी में अवैध गैस रिलिफिंग भंडाफोड़: बाप-बेटा गिरफ्तार, 118 सिलेंडर बरामद, बड़े से छोटे सिलेंडर में भरते थे गैस – Rewari News

Actionpunjab
3 Min Read


छोटे हाथी में भरे गए अवैध रिफिलिंग में पकड़े गए गैस सिलेंडर।

रेवाड़ी जिले के भगवानपुरा एरिया में पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग ने अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए गैस के 118 सिलेंडर बरामद किए हैं। गांव की बाप-बेटा मिलकर अवैध रिफिलिंग का गोरखधंधा चला रहे थे।

.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध सिलेंडरों के साथ रिफिलिंग करने के औजार और वाहन भी अपने कब्जे में लिए हैं।

भगवानपुरा में छापेमारी के दौरान मिला सामान।

भगवानपुरा में छापेमारी के दौरान मिला सामान।

गुप्त सूचना पर की छापेमारी सदर थाना पुलिस को गांव भगवानपुर क्षेत्र में रसोई गैस की अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया और बुधवार देर शाम छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को मौके पर छोटे-बड़े गैस सिलेंडर और सिलेंडरों की सप्लाई करने वाले वाहन मिले। जिन्हें दो आरोपियों के साथ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

पूरे गांव में सप्लाई करते थे सिलेंडर जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए भगवानपुरा के बाप बेटा लंबे समय से यह काम कर रहे थे। बड़े सिलेंडरों से गैस छोटे सिलेंडरों में भरकर वाहनों से पूरे गांव में सप्लाई करते थे। अवैध गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार से आसपास के लोगों को हमेशा हादसे का डर बना रहता था।

सदर थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार।

सदर थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार।

जारी है कार्रवाई

सदर थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ बुधवार देर शाम संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से 100 से अधिक छोटे-बड़े गैस सिलेंडर मिले हैं। सप्लाई में प्रयोग होने वाले वाहन भी मौके पर मिले है।

गांव भगवानपुरा के बाप-बेटा मिलकर गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार चला रहे थे। जिन्हें हिरासत में लिया गया है। अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान मामूली लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस ने मौके पर मिले सामान को कब्जे में लेकर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *