IndiGo Flights Cancellation Case; CEO Pieter Elbers | Employees | इंडिगो CEO बोले- सबसे बुरा वक्त बीत गया: ऑपरेशन स्टेबल, नेटवर्क की 2200 फ्लाइट्स बहाल; 10 दिन में 5 हजार फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

Actionpunjab
3 Min Read


नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो की 2,300 फ्लाइट्स में से 10% फ्लाट्स में कटौती कर दी है। - Dainik Bhaskar

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इंडिगो की 2,300 फ्लाइट्स में से 10% फ्लाट्स में कटौती कर दी है।

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन का सबसे बुरा समय बीत गया है क्योंकि ऑपरेशंस स्थिर हो गए हैं और कैरियर ने अपने नेटवर्क को 2,200 फ्लाइट्स तक बहाल कर दिया है। पीटर ने गुरुवार को कर्मचारियों को दिए इंटरनल मैसेज में कहा कि एयरलाइन एक मुश्किल दौर के बाद और मजबूत होकर उभरी है।

एल्बर्स ने हाल की दिक्कतों के दौरान एकजुट रहने के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों की तारीफ की। उन्होंने कहा- पिछले दो हफ्ते हम सभी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं। इस तूफान के बीच, हम फिर से अपने पंख फैला रहे हैं। हमने आज अपने नेटवर्क को 2200 फ्लाइट्स तक बहाल कर दिया है।

पीटर ने लिखा- हम उसी फोकस के साथ भारत की सेवा करना जारी रखेंगे जिसने इस कंपनी को बनाया है। विश्वसनीयता, पहुंच, अनुशासन और कस्टमर फोकस। अब यहां से, आगे और ऊपर की ओर उड़ना है।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA ) ने एविएशन नियमों में बदलाव किया इसके चलते दिसंबर के पहले हफ्ते में इंडिगो में क्रू मेंबर्स की भारी कमी हो गई थी।

यही वजह रही कि 1 से 10 दिसंबर के बीच इंडिगो की 5000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुईं थीं।

CEO कर्मचारियों से बोले- 3 पॉइंट पर फोकस रखें…

इंडिगो के CEO ने कहा कि एयरलाइन अब तीन प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करेगी – लचीलापन, मूल कारण विश्लेषण और पुनर्निर्माण।

  • लचीलेपन पर उन्होंने सीजन की शुरुआत की ओर इशारा किया और कहा कि ध्यान ऑपरेशंस को स्थिर रखने और ग्राहकों पर बाहरी कारकों के प्रभाव को कम करने पर होगा।
  • रूट कॉज एनालिसिस पर एल्बर्स ने अटकलों के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि एक व्यापक समीक्षा चल रही है। बोर्ड द्वारा नियुक्त एक बाहरी एविएशन विशेषज्ञ से इसका विश्लेषण करेगा।
  • पुनर्निर्माण पर एल्बर्स ने कहा कि लीडरशिप टीम कर्मचारियों से जुड़ने और फीडबैक इकट्ठा करने के लिए पूरे नेटवर्क में यात्रा करेगी।

3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *