PWD organises road safety awareness rally | पीडब्ल्यूडी ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली: 100 वाहनों पर रेडियम टेप लगाए, चालकों को फूल देकर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया – Khairthal-Tijara News

Actionpunjab
1 Min Read



किशनगढ़बास में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश किराड़ के निर्देशन में गुरुवार को निकाली गई।

.

वाहनों पर रेडियम टेप लगाए

इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित व जिम्मेदार वाहन चलाने के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे रात में उनकी दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

वाहन चालकों को फूल दिए

साथ ही, वाहन चालकों को फूल भेंट कर सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिशासी अभियंता आदेश यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 800 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी और कई वाहन चालक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *