Barwala police attack case 3 man arrest | बरवाला में पुलिस पर हमला करने वाले 3 गिरफ्तार: केस की जांच करने गई टीम, आरोपी को हिरासत में लेने पर की थी हाथापाई – Uklanamandi News

Actionpunjab
1 Min Read



हिसार जिले के थाना बरवाला पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

जांच अधिकारी एएसआई मेहनपाल ने बताया कि 16 दिसंबर को पुलिस टीम केस की जांच के सिलसिले में वार्ड नंबर-8, बरवाला पहुंची थी। पुलिस टीम पूर्व में दिए गए नोटिसों की अवहेलना करने पर आरोपी संतरेस पत्नी राजपाल को मुकदमे की जांच में शामिल करने के लिए हिरासत में ले रही थी।

इसी दौरान आरोपियों राजपाल, वंच, भावना और संतरेस ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए सरकारी ड्यूटी में गंभीर बाधा डाली।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके बाद थाना बरवाला में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-8, बरवाला निवासी भावना, राजपाल और संतरेस उर्फ संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *