Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: नितेश राणे बोले- जो खान-पठान मेयर बनने का सपना देखे, उन्हें मैं खुद पाकिस्तान भेजूंगा

Actionpunjab
1 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के मेयर पद पर ‘खान या पठान’ क्यों नहीं हो सकता, इस सवाल पर शुरू हुई सियासी जंग और तेज हो गई है। BJP नेता और विधायक नितेश राणे ने AIMIM नेता वारिस पठान के बयान पर कहा कि जो ऐसे सपने देखते हैं, उन्हें वह खुद पाकिस्तान भेजने को तैयार हैं।

राणे ने कहा कि AIMIM नेताओं को अपनी पार्टी इस्लामाबाद या कराची ले जानी चाहिए, क्योंकि हिंदुत्व वाली मुंबई और भारत में यह सब संभव नहीं है। उन्होंने कहा- इस महादेव की धरती पर सिर्फ भगवाधारी ही मेयर बनेगा।

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने हाल ही में बयान दिया था कि मुंबई में खान, पठान, शेख या सैयद मेयर क्यों नहीं बन सकता। उन्होंने BJP मुंबई प्रमुख अमित सतम के उस बयान पर सवाल उठाया था, जिसमें कहा गया था कि वे किसी खान को मुंबई का मेयर नहीं बनने देंगे।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *