Rail service will be disrupted for two days on Hisar-Sadalpur route | हिसार-सादलपुर मार्ग पर दो दिन बाधित रहेगी रेल सेवा: राजस्थान से आने वाली चुरू; रतनगढ़ और पंजाब से आने वाली हिसार तक चलेंगी – Rewari News

Actionpunjab
3 Min Read



उत्तर पश्चिम रेलवे ने हिसार व चंडोद स्टेशन के बीच 15ए आरयूबी पर ब्लॉक निर्माण के चलते 23 और 24 दिसंबर को दो दिन तक 6 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। राजस्थान से हिसार आने वाली ट्रेन रतनगढ़ और चुरू स्टेशन तक संचालित होंगी। इसी प्रकार से पंजाब के लुधियाना से च

.

यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर को एक ट्रिप में बीकानेर से रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा रतनगढ़-हिसार के बीच इसका संचालन आंशिक रद रहेगा।

गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस 24 दिसंबर को एक ट्रिप हिसार के स्थान पर रतनगढ़ से संचालित होगी और रतनगढ़ से हिसार के बीच इसका संचालन भी आंशिक रद रहेगा।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 23 दिसंबर को एक ट्रिप) जोधपुर से चूरू तक ही संचालित होगी और चूरू-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 दिसंबर को एक ट्रिप हिसार की बजाय चूरू से संचालित होगी और हिसार-चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू सवारी गाड़ी 23 दिसंबर को एक ट्रिप लुधियाना से हिसार तक ही संचालित होगी और हिसार- चूरू के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी 24 दिसंबर को एक ट्रिप चूरू की जगह हिसार से संचालित होगी और चूरू-हिसार के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

हिसार दिल्ली ट्रेन का रूट बदला

गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली सवारी गाड़ी 24 दिसंबर को एक ट्रिप हिसार से से चलकर अपने परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग पर हांसी, भिवानी, चरखी दादरी व झांडली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दिल्ली-अंबाला मार्ग पर जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा रेगूलेट रहेगी उन्होंने बताया कि दिल्ली-अंबाला मार्ग पर बाबरपुर-घरौंडा स्टेशनों के बीच फाटक संख्या 61 पर आरओबी निर्माण के चलते गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 21.12.25, 22.12.25, 01.01.26, 02.01.26, 27.01.26, 28.01.26 व 29.01.26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मोहरी-बजीदा जटां स्टेशनों के मध्य 01 घंटा रेगूलेट रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *