Hrithik Roshan Reaches Uttarakhand, Shares Trekking Photos from the Mountains | ऋतिक ने कंधे पर बैग लेकर ट्रेकिंग की: देहरादून के मंदिर में पुजारी संग खिंचवाई PHOTO; बोले- ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने से मिलती है खुशी – Uttarakhand News

Actionpunjab
3 Min Read


उत्तराखंड की वादियों में ट्रेकिंग करते बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन।

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों सुकून की तलाश में उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं। एक्टर ने पहाड़ों में ट्रेकिंग करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

.

तस्वीरों में ऋतिक पहाड़ी रास्तों पर चलते नजर आ रहे हैं। चारों तरफ हरियाली, ऊंचे पहाड़ और धुंध से ढके ट्रेल्स दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक का ट्रेकिंग लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ऋतिक ने तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पहाड़ों से अपने जुड़ाव और सुकून भरे अनुभव को शब्दों में बयां किया है।

ट्रेकिंग गियर में दिखे ऋतिक, पहाड़ों के बीच शानदार लुक

तस्वीरों में ऋतिक रोशन स्पोर्ट्स शूज, जींस-शर्ट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उनके दोनों हाथों में ट्रेकिंग स्टिक है और कंधे पर बैकपैक टंगा हुआ है। पहाड़ी रास्तों पर चलते हुए उनका लुक पूरी तरह एडवेंचर मोड में दिखाई दे रहा है।

एक फोटो में ऋतिक पहाड़ों की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। चेहरे पर हल्की थकान जरूर है, लेकिन उसके साथ सुकून और संतोष भी साफ झलक रहा है।

कैप्शन में दिखा पहाड़ों से जुड़ाव, लिखा– वापस उसी राह पर लौटें

तस्वीरें शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा,“ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने से मेरे दिल को अजीब-सी खुशी मिलती है। चलो, फिर से उसी राह पर लौटें, जो जमीन मेरे पैरों के नीचे होनी चाहिए थी।”

इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में #UttarakhandLoveYou भी लिखा। उनके इस कैप्शन से साफ है कि ऋतिक को पहाड़ों और प्रकृति के बीच रहना कितना पसंद है।

फैंस ने की तारीफ, ‘कोई मिल गया’ को लेकर बने मीम्स

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ऋतिक को ‘नेचर लवर’ बताया तो कुछ ने उनकी फिटनेस की तारीफ की।

वहीं कुछ फैंस ने उनकी 2003 की फिल्म ‘कोई मिल गया’ को याद करते हुए मजेदार कमेंट किए। लोगों ने पूछा कि क्या उन्हें पहाड़ों में ‘जादू’ मिला या नहीं। सोशल मीडिया पर ऋतिक को लेकर मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो ‘कृष 4’ समेत कई प्रोजेक्ट लाइनअप में

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘जोधा अकबर’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘कृष’ सीरीज जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

आने वाले दिनों में ऋतिक ‘कृष 4’, ‘अल्फा’ और ‘सतरंगी’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *