IMD Rain Alert, IMD Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
मॉनसून देशभर में सक्रिय है। हालांकि, बारिश के दौर में कुछ कमी आई है। कुछ ही समय बाद मॉनसून की वापसी भी होने लगेगी। ऐसे में जाने से पहले मॉनसून कई राज्यों में मूसलाधार बारिश लाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी विदर्भ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 13 सितंबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, 14 सितंबर को गुजरात, 13-14 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र व कच्छ में बहुत भारी बारिश होगी। साथ ही, 13 सितंबर को गुजरात में और उत्तरी मध्य महारष्ट्र में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो 15-17 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में काफभ् ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 16-17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरेगी। 13 सितंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, 13-17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 13-14 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी।
वहीं, मध्य भारत की बात करें तो 13-14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 13-15 सितंबर के दौरान विदर्भ, 13-16 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा इलाकों में बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, 15-19 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 14-19 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 16-19 सितंबर के दौरान विदर्भ, 17-19 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। 13-14 सितंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश 13 सितंबर को विदर्भ में भारी बारिश होगी।
वहीं, पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 16-19 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 13-19 सितंबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 13 सितंबर और 16-19 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 16-17 सितंबर के दौरान बिहार, 13-14 सितंबर के दौरान ओडिशा में काफी ज्यादा बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।
वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में भी जोरदार बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13-17 सितंबर के दौरान तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, 18-19 सितंबर के दौरान कहीं कहीं या छिटपुट बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 13-17 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, 13-16 सितंबर के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 सितंबर को कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।