‘Clean Village, Clean Future’ campaign in Bundi | बूंदी में ‘स्वच्छ गांव, स्वच्छ भविष्य’ अभियान: स्टूडेंट्स को स्वच्छता और फिटनेस के प्रति किया जागरूक – Bundi News

Actionpunjab
1 Min Read



बूंदी खेलकूद विकास समिति द्वारा ‘स्वच्छ गांव–स्वस्थ भविष्य’ अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के नैनवां रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में ग्रामीण परिवेश से आए कृषक परिवारों के विद्यार्थियों को स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक क

.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूकता प्रपत्र भी वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल और सचिव व योग गुरु दीपक गुर्जर ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, वॉकिंग और रनिंग जैसी दैनिक गतिविधियों को आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित व्यायाम और स्वच्छता की आदत अपनाने का आग्रह किया।

समिति के सदस्य, युवा धावक और राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रतिभागी गोविंद प्रजापत ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर डीसीआई कोचिंग के संचालक हनुमान नागर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी दी और खेलकूद विकास समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *