करनाल पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
करनाल जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद की है।
.
आरोपी को काबू किए जाने के बाद पुलिस ने उसे थाना असंध क्षेत्र में दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड 10, असंध निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। यह कार्रवाई जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने किया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि असंध क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।

करनाल पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
पहले मौके से हुआ था फरार
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब- इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि बीती 13 दिसंबर को की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश दी और कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम अफीम बरामद की गई।
नशा तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अफीम कहां से लाता था और इसे किन-किन लोगों तक सप्लाई करता था। मामले में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जिला पुलिस करनाल ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।