![]()
फतेहाबाद के टोहाना से लापता विवाहिता कोमल सैनी का सुराग लगाने के लिए शहर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा है और कोमल की तस्वीरें साझा की हैं। इस बीच, कोमल की माता ने उसकी जानकारी देने
.
मोहाली के जीरकपुर निवासी कोमल की माता नीतू ने बताया कि कोमल का विवाह टोहाना निवासी रविदत्त उर्फ रमन के साथ हुआ था। वह 16 अक्टूबर से लापता है। नीतू ने आरोप लगाया कि, कोमल के पति ने उसकी हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने की बात कबूल की थी, जिसके बाद उसके पति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
नीतू ने आगे बताया कि कोमल का सुराग देने वाले को 10 हजार और उसे ढूंढकर लाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा कोमल की जल्द वापसी की उम्मीद में की गई है।
पति के खिलाफ दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा
वहीं, शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कोमल का पता लगाने के लिए हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस को उसकी फोटो और हुलिए से संबंधित विस्तृत जानकारी भेजी गई है। पुलिस तीनों राज्यों में सक्रिय रूप से उसका सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि, विवाहिता कोमल पंजाब के जीरकपुर की रहने वाली है जिसका विवाह करीब तीन साल पहले टोहाना के रहने वाले रविदत्त उर्फ रमन से हुआ था। कोमल की माता नीतू ने शहर थाना में कोमल के पति के खिलाफ कोमल की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था।
कोमल की माता नीतू ने कहा था कि आरोपी ने उनके सामने कबूल किया कि उसने कोमल को गोली मारकर उसके शव को नहर में फेंक दिया था, अब पुलिस कोमल के शव की तलाश कर रही है।