Haryana Hisar and Fatehabad drug control officers dismissed | Fatehabad news | फतेहाबाद व हिसार के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर किए बर्खास्त: मेडिकल हॉल संचालक ने रिश्वत लेने की बनाई वीडियो; प्रोबेशन पीरियड पर थे दोनों – Fatehabad (Haryana) News

Actionpunjab
2 Min Read



बर्खास्त किए गए ड्रग कंट्रोल ऑफिसर धीरज खटक व अजय बिश्नोई।

प्रदेश सरकार की ओर से फतेहाबाद और हिसार के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की सेवाएं बर्खास्त कर दी गई है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल की ओर से उनके बर्खास्तगी के ऑर्डर जारी किए गए हैं।

.

जानकारी के अनुसार, डिपार्टमेंट की ओर से फतेहाबाद द्वितीय के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर धीरज खटक और हिसार के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अजय बिश्नोई की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

मेडिकल संचालक ने बनाई वीडियो

बताया जा रहा है कि टोहाना के नूर मेडिकल हाल के संचालक विक्की ने 50 हजार रिश्वत देने की वीडियो बनाई थी। इस प्रकरण में इन दोनों ऑफिसर के नाम सामने आए हैं। दोनों प्रोबेशन पीरियड पर थे। इस कारण दोनों की सेवाएं बर्खास्त की गई है।

यह लिखा है ऑर्डर

एसीएस सुधीर राजपाल की ओर से जारी किए गए लेटर में लिखा गया है कि इन दोनों ने असंतोषजनक कार्य और आचरण किया है। इस कारण इनको फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के सर्ब आर्डिनेट ऑफिसेस (ग्रुप बी) सर्विस रूल्स 2018 के रूल 10(2) के तहत बर्खास्त किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *