- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Delhi UP Fog Cold Wave | MP Rajasthan Himachal Snowfall Alert
नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों में शनिवार सुबह भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के सीकर स्थित फतेहपुर और सिरोही के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मध्य प्रदेश के करीब 20 जिले घने कोहरे से ढके रहे। इसके कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। राज्य के 17 शहरों में शुक्रवार को पारा 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। भोपाल में 6.4 डिग्री, इंदौर में 4.1 डिग्री और उज्जैन में 7.2 डिग्री तापमान रहा।
यूपी के 50 जिलों में कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। 10 मीटर दूर भी कुछ नहीं दिख रहा था। 8 जिलों के स्कूलों में 19 और 20 दिसंबर को छुट्टी की गई है। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से की गई है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
दिल्ली में सर्दी और धंधु की वजह से शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर 79 डिपार्चर (2 अंतरराष्ट्रीय सहित) और 73 अराइवल (2 अंतरराष्ट्रीय सहित) फ्लाइट रद्द की गईं। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से चलीं।

राज्यों में मौसम की हाल…
राजस्थान : दो दिन घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, 24 से पारा गिरेगा; फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान 4 डिग्री पहुंचा

अलवर और भरतपुर के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से सर्द हवाएं कमजोर हो गई हैं। इससे पाली, करौली, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके कारण सुबह-शाम सर्दी से थोड़ी राहत रही। 10 जिलों में 22 और 23 दिसंबर को घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है। 24 दिसंबर से पारा गिरने की आशंका है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा ठंडा इलाका, सीकर का फतेहपुर और सिरोही का माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश : 20 जिलों में घना कोहरा, 50 मीटर विजिबिलिटी; कई ट्रेनें ट्रेन-फ्लाइट डिले

भोपाल में 19 दिसंबर की रात 6.4 डिग्री और ग्वालियर में 11.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर के साथ जबलपुर-शहडोल संभाग के करीब 20 जिले शनिवार सुबह घने कोहरे से ढके रहे। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे का कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। पिछले 3 दिन से ऐसे ही हालात हैं। इंदौर और भोपाल से दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु की उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड : 4 जिलों बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 6 जिलों में छाया कोहरा; 3 फ्लाइट लेट

उत्तराखंड के बागेश्वर में ऊंचाई वाले इलाके शनिवार सुबह कोहरे से ढके दिखे।
उत्तराखंड के 4 जिलों- उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट लेट रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी कोहरे और सर्दी का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार : पटना सहित 24 जिलों में कोल्ड-डे, सभी 38 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी; 32 फ्लाइट लेट, एक कैंसिल

बिहार में पटना समेत 24 जिलों में शुक्रवार को कोल्ड-डे के हालात रहे। ज्यादातर जिलों में दिन भर धूप नहीं निकली। सर्दी के कारण सारण, दरभंगा और मुंगेर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना, बक्सर सहित 8 जिलों में स्कूलों की टाइमिंग 9 बजे से कर दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पटना में घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को 32 फ्लाइट लेट रहीं। एक कैंसिल हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा : 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, ट्रेनें 3 से 5 घंटे लेट, रोडवेज की कई बसें कैंसिल

हरियाणा में अधिकतर जगहों पर शनिवार सुबह के समय कोहरा छाया रहा।
हरियाणा में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। शनिवार सुबह 20 जिलों में कोहरे का असर दिखा। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। लंबी दूरियों की एक्सप्रेस ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य में 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब : मोगा में घने कोहरे के कारण बस खड़े ट्रक में घुसी, ड्राइवर सहित दो घायल; 3 जिलों में बारिश संभव

पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 22 दिसंबर तक अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में बारिश भी हो सकती है। दूसरी तरफ, पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है। मोगा के समालसर कस्बे में घने कोहरे के कारण ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…