रोहतक के एमडीयू में देर रात को वीसी रेजिडेंस पर हंगामा करते हुए छात्र।
रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कभी छात्र गुट आपस में भिड़ रहे हैं, तो कभी एमडीयू अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। एमडीयू के एक सुपरवाइजर पर देर रात नशे में हॉस्टल के अंदर घुसने का आरोप लगाते हुए छा
.
एमडीयू के हिमगिरी ब्वायज हॉस्टल में देर रात को सुपरवाइजर रिंकू नशे के हालत में घुसा और कमरों को चेक करने लगा। इस पर छात्रों ने विरोध किया और सुपरवाइजर की धुनाई भी कर डाली। इसके बाद छात्र एकत्रित होकर वीसी प्रो. राजबीर सिंह के रेजिडेंस पर पहुंचे और गेट खोलकर नारेबाजी करने लगे।
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए एमडीयू प्रशासन ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। वहीं, एमडीयू सिक्योरिटी भी पहुंच गई। इसके बाद मौके पर एमडीयू के अधिकारी पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि सुपरवाइजर को बदल दिया जाएगा।

वीसी रेजिडेंस पर हंगामा करते हुए छात्र।
नशे में धुत सुपरवाइजर को हटाने की मांग
छात्रों ने कहा कि बॉयज हॉस्टल में नशे की हालत में घुसे सुपरवाइजर रिंकू को हटाने की मांग की। काफी देर तक वीसी रेजिडेंस के बाहर हंगामा होता रहा। डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, एमडीयू अधिकारियों ने सुपरवाइजर को बदलने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत करवाया।
सुपरवाइजर को बदलने का आश्वासन दिया
एमडीयू चीफ वार्डन ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने सुपरवाइजर को लेकर हंगामा किया था। छात्रों को आश्वासन दिया कि सुपरवाइजर को बदल दिया जाएगा और नशा करके कोई भी अधिकारी व कर्मचारी काम करता मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।