Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (21 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 21 दिसंबर का राशिफल: कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिलेगा और कुंभ राशि वालों की पुरानी परेशानियां दूर होने के योग हैं

Actionpunjab
17 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (21 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

21 दिसंबर, रविवार को वृष राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े रुके कामों में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर और मजबूत होने वाली है। कर्क राशि के लोगों को रुका पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि के लोग आज किसी नए और शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं। तुला राशि वालों को समस्याओं समाधान मिलेगा। मकर राशि वालों के महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। कुंभ राशि वालों की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। मीन राशि के लोगों को दौड़भाग से राहत मिलेगी। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- परिवार की व्यवस्था को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाए रखने में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आप काफी हद तक इन कामों में कामयाब रहेंगे। कोई भी निर्णय लेते समय उसके हर पहलू पर अच्छी तरह सोच-विचार करने से आपको सफलता मिलेगी। नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए आपके बारे में गलत बातें कर सकते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहें। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की पूरी कोशिश करें वरना आपकी साख और मान-सम्मान पर आंच आ सकती है।

करियर – काम की स्थिति में सुधार आएगा और लगभग आपके सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में अपने काम समय पर पूरे कर लें, वरना बड़े अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लव – पति-पत्नी के बीच आपसी भावनात्मक संबंध और भी गहरे होंगे। विवाह के योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य – घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। लकी कलर – क्रीम, लकी नंबर – 6

वृष – पॉजिटिव- दोस्तों और अनुभवी लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे और अच्छी बातचीत भी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई जरूरी खबर भी मिल सकती है। गाड़ी खरीदने के लिए भी समय अनुकूल है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि बातचीत करते समय आपके शब्दों की वजह से कोई विवाद न हो जाए। बच्चों को ज्यादा डांटने-फटकारने से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है और उनमें हीन भावना आ सकती है। विद्यार्थी फालतू की बातों में समय खराब न करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

करियर – कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बड़े अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में आज काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से आपको ज्यादा समय तक काम करना पड़ सकता है। लव – घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर के बाहर के रिश्तों से दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य – बीपी और डायबिटीज के मरीज अपनी दिनचर्या को सही रखें। लापरवाही न करें और आयुर्वेदिक इलाज की मदद लें। लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 8

मिथुन – पॉजिटिव- घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी अहम भूमिका रहेगी। आप अपनी कार्यशैली में सुधार करेंगे, जिससे आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। नेगेटिव- मुश्किल समय में अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा दोबारा उठने से तनाव बढ़ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के वैवाहिक जीवन में तनाव की वजह से चिंता हो सकती है। युवा वर्ग अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।

करियर – कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि सभी जरूरी फैसले खुद ही लें। कमीशन, कंसलटेंसी और कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। लव – प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे आपका मन और घर का माहौल खुशहाल रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य – सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर तुरंत अपनी जांच कराएं। आलस्य छोड़कर दवाइयां समय पर लेते रहें। लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 1

कर्क – पॉजिटिव- कहीं से मनमुताबिक पेमेंट मिलने से मन को शांति मिलेगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत लगा दें, सफलता जरूर मिलेगी। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन उनका डटकर सामना करें और अपना हौसला न गिरने दें। कभी-कभी आपका ध्यान गलत कामों की ओर जा सकता है, जिससे समाज में बदनामी या मान-हानि होने का खतरा है।

करियर – अपने व्यापारिक संपर्कों को और मजबूत करें, इससे आपको जरूरी जानकारियां मिलेंगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी और खर्चे बढ़ सकते हैं। अपनी हैसियत से ज्यादा उधार या लोन न लें। ऑफिस में साथियों के साथ कोई बहस हो सकती है। लव – वैवाहिक जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। मनोरंजन और बाहर खाने-पीने के लिए समय निकालना आपसी रिश्तों को फिर से मधुर बना देगा। स्वास्थ्य – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। दवाइयों के बजाय व्यायाम और योग पर ज्यादा ध्यान दें। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 2

सिंह – पॉजिटिव- संतान की तरफ से चली आ रही कोई चिंता दूर होगी और आप तनावमुक्त होकर अपनी योग्यता के अनुसार जरूरी फैसले लेंगे। ये फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के लिए कुछ खास योजनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव- किसी भी तरह का जोखिम लेने या वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि परिस्थितियां आपके थोड़े विपरीत हो सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी के साथ फालतू की बहस में न पड़ें।

करियर – खाने-पीने से जुड़े व्यापार में आज अच्छा मुनाफा होगा। कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। हालांकि व्यवस्था बनाए रखने में खर्चा ज्यादा होगा। सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। लव – परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी घर में खुशहाली का माहौल बनाए रखेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य – कब्ज और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। इसके लिए आयुर्वेदिक इलाज लेना बेहतर रहेगा। प्रदूषण से अपना बचाव करें। लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 9

कन्या – पॉजिटिव- आप अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव लाएंगे। पूजा-पाठ और योग जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी खास काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नेगेटिव- बच्चों और परिवार के साथ भी थोड़ा समय जरूर बिताएं। अपने विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपने स्वभाव को शांत रखना बहुत जरूरी है।

करियर – कार्यस्थल पर स्टाफ की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए हर गतिविधि पर नजर रखें। बेहतर होगा कि काम से जुड़े सभी फैसले आप खुद ही लें। कर्मचारियों के बीच आपसी गुटबाजी जैसा माहौल बन सकता है। लव – पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य – महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा है। लकी कलर – केसरिया, लकी नंबर – 3

तुला – पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। बच्चों से जुड़ी समस्या हल होने से चिंता दूर होगी और आप चैन से अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग अनुशासन का पालन करें। सोशल मीडिया और फालतू की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। आपकी कोई कीमती चीज चोरी या खो सकती है, इसलिए उसे संभालकर रखें।

करियर – व्यापारिक कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आती रहेंगी। हालांकि पब्लिक डीलिंग और कंप्यूटर से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। लव – पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन का असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। इसलिए समय रहते स्थिति को संभालना जरूरी है। स्वास्थ्य – ज्यादा तनाव और नकारात्मक सोच की वजह से आपका हौसला कम हो सकता है। इससे आपकी काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ेगा। लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। आपकी योग्यता और काम करने के तरीके को देखकर लोग दंग रह जाएंगे। समाज और रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। घर के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। नेगेटिव- अपनी क्षमता के हिसाब से ही किसी से वादा करें। सबको खुश करने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपनी चीजों को खुद संभालें, उनके खोने या रखकर भूलने का डर है, जिससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

करियर – ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, लेकिन इसका फायदा उठाना आपकी मेहनत पर निर्भर करता है। कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में आपकी अच्छी कार्यक्षमता की वजह से प्रमोशन होने की संभावना है। लव – घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य – नकारात्मक विचारों का असर आपकी काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास पर पड़ सकता है। इससे आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 5

धनु – पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशहाली का माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों के लिए खरीदारी भी हो सकती है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। किसी भी विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय किसी भी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम टाल देना ही बेहतर है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें।

करियर – आय का कोई रुका हुआ जरिया फिर से शुरू हो सकता है, इसलिए कोशिश जारी रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े काम अच्छे से पूरे होंगे। बाहर के लोगों से भी अच्छे संपर्क बनेंगे। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। लव – घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा और माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करना जरूरी है। स्वास्थ्य – नसों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या को सही रखना बहुत जरूरी है। लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 7

मकर – पॉजिटिव- अनुभवी और खास लोगों का साथ मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कोई जरूरी काम आसानी से पूरा होने से मन को सुकून मिलेगा। समाज या सोसाइटी से जुड़े कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। कई बार जल्दबाजी या ज्यादा उत्साह में बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि इससे घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है।

करियर – कार्यस्थल पर कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका है। बाहरी कामों और मार्केटिंग में व्यस्त रहने के कारण आप ऑफिस में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थितियां पक्ष में बनी हुई हैं। लव – घर की व्यवस्था बनाए रखने में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य – बदलते मौसम से अपना बचाव करें। खांसी और जुकाम जैसी एलर्जी होने का डर है। लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 6

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले काफी समय से चली आ रही किसी उलझन का हल निकलेगा। पैसे कमाने से जुड़ी आपकी योजनाएं सफल होंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि फालतू के कामों में उलझकर आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। किसी भी बड़े-बुजुर्ग का अपमान न करें। अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर – कमाई की स्थिति अभी सामान्य रहेगी, इसलिए धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें। व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा भविष्य में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगी। नौकरी में भी हालात आपके पक्ष में रहेंगे। लव – पति-पत्नी के बीच भावनात्मक रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम संबंधों को घर वालों की मंजूरी मिलने से मन में उत्साह और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य – सेहत अच्छी रहेगी। बस अपनी दिनचर्या और खाने-पीने को सही रखें। बदलते मौसम से खुद को बचाकर चलें। लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 1

मीन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय की भागदौड़ वाली दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मनोरंजन और अपनी पसंद के कामों में समय बिताएं। लोगों से मिलने-जुलने से नई जानकारियां मिलेंगी। विद्यार्थियों को विदेश से जुड़ी किसी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- ज्यादा लोगों से मिलने के बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। फालतू की बहस आपकी मानसिक शांति को खराब कर सकती है। कुछ विरोधी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं किसी को न बताएं।

करियर – व्यापार से जुड़े किसी भी निवेश या फंड के मामले में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। हालांकि आप अपने भरोसे से हर समस्या का हल निकाल लेंगे। किसी भी कागजी दस्तावेज को बिना पढ़े साइन न करें, वरना परेशानी हो सकती है। लव – जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए बहुत काम आएगी। प्रेम संबंधों को घर वालों की सहमति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य – लापरवाही की वजह से गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। तुरंत इलाज लें। लकी कलर – ऑरेंज, लकी नंबर – 4

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *