Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: एक्ट्रेस नोरा फतेही कार हादसे में घायल, टक्कर मारने वाली कार का शराबी ड्राइवर गिरफ्तार

Actionpunjab
3 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के अंबोली लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। दूसरी कार का ड्राइवर शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी विनय सकपाल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में नोरा को हल्की चोट लगी।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद नोरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया। जांच में किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। यह हादसा उस समय हुआ, जब नोरा सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए साउथ मुंबई जा रही थीं।

नोरा की टीम ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे मेडिकल निगरानी में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया​

सीबीआई ने आज रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक व्यक्ति विनोद कुमार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट ने 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली स्थित उनके घर से 3 लाख रुपए और 2.23 लाख रुपए अतिरिक्त नकदी बरामद हुई है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में आरोपी के घर से 10 लाख रुपए नकदी और महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए। सीबीआई ने दिल्ली, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु और जम्मू में छापेमारी की।

रक्षा उत्पादन विभाग में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर थे। 19 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर केस दर्ज किया गया। पहले 18 दिसंबर को दुबई आधारित कंपनी ने विनोद कुमार के जरिए 3 लाख रुपए रिश्वत दी थी। शर्मा निजी कंपनियों से रिश्वत लेकर रक्षा निर्यात और अनुमतियां दिलवाते थे। बेंगलुरु के राजीव यादव और रवजीत सिंह दुबई कंपनी के प्रतिनिधि थे जो शर्मा से संपर्क में थे।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *