Lieutenant Colonel from Defense Ministry Arrested for Bribery | CBI Seizes ₹2.36 Crore | रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI ने 2.36 करोड़ जब्त किए; प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाता था, पत्नी भी शामिल

Actionpunjab
4 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Lieutenant Colonel From Defense Ministry Arrested For Bribery | CBI Seizes ₹2.36 Crore

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार अफसर को कोर्ट ने 3 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है- फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार अफसर को कोर्ट ने 3 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है- फाइल फोटो।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है।

CBI ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए है। CBI ने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। तलाश की दौरान काजल के घर से 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

काजल, डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस मामले में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में रहेंगे।

यह मामला 19 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। CBI के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर उन्हें फायदा पहुंचाने की साजिश रचते थे।

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से बरामद हुआ कैश।

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से बरामद हुआ कैश।

CBI ने ऐसे कसा लेफ्टिनेंट कर्नल पर शिकंजा

CBI को बेंगलुरु की एक कंपनी से संभावित रिश्वत भुगतान के बारे में जानकारी मिली थी। राजीव यादव और रवजीत सिंह नाम के शख्स उस कंपनी के मामलों को देख रहे थे।

दोनों शर्मा के साथ लगातार संपर्क में थे। दोनों ने कंपनी के लिए कई सरकारी विभागों और मंत्रालयों से अवैध फायदा हासिल करने की कोशिश में थे।

पकड़े गए दूसरे आरोपी विनोद कुमार ने बेंगलुरु की इस कंपनी के कहने पर 18 दिसंबर को दीपक कुमार शर्मा को 3 लाख रुपए की रिश्वत दी।

जांच एजेंसी का दावा है कि यह कंपनी दुबई की है और राजीव यादव और रवजीत सिंह भारत में इसका ऑपरेशन देखते थे।

घर से मिली नकदी और आपत्तिजनक सामग्री

खबर मिलने पर जांच एजेंसी ने श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। दिल्ली में लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के घर पर तलाशी के दौरान 3 लाख रुपए, 2.23 करोड़ रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

अधिकारियों ने श्रीगंगानगर में उनकी पत्नी के घर से भी 10 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। उनके कार्यालय में भी तलाशी जारी है। दोनों आरोपियों को 20 दिसंबर को अदालत में पेश किया गया। फिलहाल इन्हें 23 दिसंबर हिरासत में भेज दिया गया है।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

तीनों सेनाओं के लिए ₹79,000 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे: इसमें एडवांस नाग मिसाइल सिस्टम और सुपर रैपिड गन शामिल

रक्षा मंत्रालय ने अक्टूबर में करीब 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में ये फैसला लिया गया। इससे नाग मिसाइल खरीदी जाएंगी, जो दुश्मन के टैंक और बंकर तबाह करने में सक्षम है।इससे पहले 5 अगस्त को करीब 67,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *