![]()
डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव सबलगढ़ में एक अधेड़ किसान का शव खेत में मिला है। परिवार ने गांव के ही 3 लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू
.
जानकारी के अनुसार, सबलगढ़ निवासी 52 वर्षीय किसान आसू सुबह करीब 6 बजे अपने घर के पीछे स्थित खेत में पानी देने गया था। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुंचे, तो आसू अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक आसू के भाई शौकीन ने जुरहरा थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें शौकीन ने गांव के ही उमर, दिलशाद और महबूब पर आसू की हत्या का आरोप लगाया है। शौकीन का कहना है कि जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इन लोगों ने आसू की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर जुरहरा थाना प्रभारी अमित चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक आसू के शव को कब्जे में लेकर जुरहरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। थाना प्रभारी ने FSL टीम को भी मौके पर बुलाया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या स्वाभाविक मौत। आसू की मौत के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।