FIR against Khekra Block Chief’s husband under serious sections | खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी जान से मारने की धमकी की तहरीर – Baghpat News

Actionpunjab
2 Min Read


रोशन | बागपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज। - Dainik Bhaskar

खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज।

बागपत के खेकड़ा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा के पति और स्थानीय नेता परविंदर धामा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान पीडीसी सदस्य जितेंद्र धामा की तहरीर पर हुई है।

जितेंद्र धामा ने खेकड़ा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि परविंदर धामा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चुनाव न लड़ने की चेतावनी भी दी। उन्होंने परविंदर धामा को आपराधिक छवि का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली और बागपत सहित अन्य स्थानों पर धमकी व अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

जितेंद्र धामा ने यह भी कहा कि परविंदर धामा के बड़े अपराधियों से संबंध हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परविंदर धामा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जितेंद्र धामा की तहरीर के आधार पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने परविंदर धामा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद खेकड़ा और आसपास के राजनीतिक माहौल में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय लोग और राजनीतिक दल इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सभी की निगाहें अब प्रशासन की सक्रियता और पुलिस की निष्पक्ष जांच पर टिकी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *