हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
अबोहर में श्रीगंगानगर रोड स्थित महाराणा प्रताप मार्केट के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार सहित कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 16 वर्षीय लड़की घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया ग
.
घटना के बाद कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से बाद सड़क पर पड़ी बाइक।
कार की टक्कर से दूर जा गिरी लड़की
मौके पर मौजूद गांव सैदांवाली निवासी सुल्तान राम ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मारी, जिससे उसका पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार ने साइकिल पर जा रही एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी।
लोगों ने घायल लड़की को संभाला, लेकिन इसी दौरान कार ड्राइवर ने आगे रेहड़ी के पास खड़े संदीप कुमार की बाइक को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार को बेकाबू देखकर लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर एक गली में कार रोककर फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस।
लोग बोले- नशे में था कार ड्राइवर
सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 के एएसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और कार (नंबर डीएल 4 सी-एनसी 6624) को कब्जे में ले लिया। घायल लड़की की पहचान शाक्य नगर निवासी मुस्कान के रूप में हुई है।
उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि कार ड्राइवर नशे में था, जिस कारण यह दुर्घटनाएं हुईं। लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और वाहन मालिकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।