Fog in the city for the second day, clouds in rural areas | टोंक में दूसरे दिन छाया घना कोहरा: दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ा सर्दी का असर, ग्रामीण क्षेत्रों में बादल छाए – Tonk News

Actionpunjab
3 Min Read


टोंक जिला मुख्यालय सहित पूरे टोंक जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। टोंक शहर में जहां सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। अलसुबह ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दिया, ज

.

कोहरे के चलते शहर की सड़कों और हाईवे पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।

ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के बादल छाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के बादल छाए।

तापमान में मामूली बदलाव, सुबह सर्दी का एहसास

टोंक शहर में कोहरा छाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बादल रहने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है, जो रविवार के समान है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होने के बावजूद सुबह के समय लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।

ठंड के चलते लोग सुबह के समय ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ी रही।

दिसंबर के अंत में दिखी सर्दी की असली आहट

आमतौर पर नवंबर माह में ही जिले में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदला रहा। दिसंबर का लगभग दो-तिहाई हिस्सा बीतने के बावजूद न तो तेज सर्दी पड़ी और न ही घना कोहरा छाया। रविवार सुबह पहली बार जिले में घना कोहरा देखने को मिला, जिसके बाद मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा।

सोमवार सुबह टोंक शहर में कोहरे का असर अधिक रहा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा अपेक्षाकृत कम रहा और हल्के बादल छाए रहे।

आगे भी बने रह सकते हैं ऐसे हालात

मौसम जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और बादलों की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *