पंचकूला में स्कार्पियो का तोड़ा गया शीशा।
हरियाणा के पंचकूला में स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर चोरों ने सामान व कैश चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार जिस पॉर्किंग में खड़ी थी, वहां तक CCTV की रेंज नहीं थी।
.
हिसार के गावड़ गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि वह आस्ट्रेलियन कंपनी का CA है। वह अपने भाई अजय के पास हुआ था, जो कि पंचकूला के भैंसा टिब्बा में रहता है। उसने अपने गाड़ी को एमडीसी सेक्टर-6 में खड़ा किया था। रात को करीब साढे 10 बजे उसने चेक किया तो उसका शीशा टूटा हुआ मिला।

पंचकूला में जिस गाड़ी का शीशा तोड़ा गया, वो स्कॉर्पियो।
फॉर्च्यूनर का भी शीशा टूटा
गाड़ी का शोशा तोड़कर चोरों ने आईफोन, 7400 रुपए कैश व एक इम्पोर्टेड चश्मा चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसने आसपास के एरिया में पता किया तो सामने आया कि उसी रात एक फॉर्च्यूनर कार का भी शीशा तोड़ा गया है लेकिन उसमें कुछ रखा हुआ नहीं था।
चल रही है जांच : ASI सुखजेंट
पंचकूला MDC थाना के जाचं अधिकारी ASI सुखजेंट सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की रेंज नहीं होने के कारण सुराग नहीं लग पाया है। वे फिलहाल मामले की जांच में जुटे हैं।