- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (23 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

23 दिसंबर, मंगलवार को मेष, वृष और मकर राशि वालों के रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू हो सकते हैं। धनु और तुला राशि वालों के प्रमोशन होने का योग हैं। सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए रियल एस्टेट से जुड़ी बड़ी डील्स फायदेमंद साबित होंगी।
कन्या और मीन राशि के लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी कामों में बड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष- पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा तथा और अधिक बेहतर करने का भी प्रयास रहेगा। किसी भी क्षेत्र से संबंधित निर्णय लेते समय पहले उचित विचार विमर्श अवश्य करें। इससे आपको और अधिक सफलता जनक परिणाम मिलेंगे। सकारात्मक सोच से आप कठिन लक्ष्यों को भी हासिल कर लेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखिए कि किसी पर जल्दी विश्वास करने अथवा भावुकता की वजह से आपको धोखा मिल सकता है। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं। गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में तरक्की के सुअवसर निश्चित हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता भी मिलेगी। अपने मार्केटिंग संबंधी सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। लव- दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार जनों के साथ समय व्यतीत करना आपकी सारी थकान को उतार देगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- खांसी जुकाम और बुखार जैसी समस्या बढ़ेगी। लापरवाही न बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृष- पॉजिटिव- कोई रुका हुआ कार्य आज हल हो सकता है जिससे मन को शांति मिलेगी। स्पिरिचुअल कार्यों में भी आपका रुझान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव- घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। इसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें वरना संबंध खराब होंगे। आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- लाभकारी ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से संबंधित मामलों में आपका निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी सेवारत लोग वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति में न पड़ें और अपने आवेश पर काबू रखें। लव- घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से समझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां उठ सकती हैं जिन्हें संवाद से सुलझाएं। स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाही रखने से खांसी और जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित खानपान तथा दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन- पॉजिटिव- इस समय परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा कार्य को उचित रूप से हल करने में सक्षम भी रहेंगे। आप अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- कोई पुराना वाद विवाद उठने से धैर्य बनाए रखें वरना इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। उत्तेजित होने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में लापरवाही की वजह से धोखा खा सकते हैं इसलिए कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी परंतु आप अपना साहस और हिम्मत नहीं छोड़ेंगे। खास तौर पर पार्टनरशिप के कार्यों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित पेपर्स को किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर चेक करवाएं। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क- पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने का प्रयास करें तो आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। घर में किसी नए मेहमान की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से बहुत खुशी भरा माहौल रहेगा। नेगेटिव- किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर लें। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। यात्रा का प्रोग्राम बनने पर अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है। भावुकता में कोई भी फैसला न लें।
व्यवसाय- कारोबारी परेशानियों का काफी हद तक निवारण होगा। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना कीमती समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी और कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें तो राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। संतान की चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान व आदर बनाए रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना सफलता की कुंजी साबित होगा। नेगेटिव- किसी करीबी रिश्तेदार अथवा मित्र की वजह से आपको कोई दिक्कत हो सकती है। अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। युवा लोग अपनी किसी योजना को साकार करने में कुछ परेशानी या दिक्कत महसूस करेंगे।
व्यवसाय- आज दिनभर कारोबार में थकान भरी व्यस्तता रहेगी परंतु साथ ही मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। प्रॉपर्टी अथवा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील होना संभव है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। लव- मित्रों से मुलाकात होगी और मधुर यादें ताजा होंगी। घर का वातावरण अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा जिससे मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें। दिनचर्या पूरी तरह व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई भी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या- पॉजिटिव- इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपर्कों के माध्यम से आपको कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जो आपके लिए प्रेरणा प्रदान करने वाला रहेगा। नेगेटिव- अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है इसलिए धैर्य बनाकर रखें। घर के किसी भी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही कोई सलाह दें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था नियंत्रित रहेगी। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट भी वापस मिल सकती है। अपनी योजनाएं गुप्त रखें क्योंकि उनके लीक होने की संभावना है। सरकारी सेवा वाले लोग पब्लिक प्लेस पर कुछ दिक्कत महसूस कर सकते हैं। लव- पति पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को बहुत मजबूत करेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की स्थिति से दूर रहें वरना इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

तुला- पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे आज उसकी शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती है। किसी संस्था संबंधी कार्यभार संभालने से आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति उचित ध्यान रहेगा। नेगेटिव- सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं न कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि इसके प्रभाव से कुछ नजदीकी संबंध खराब हो सकते हैं। बिना वजह के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामले आपकी सूझबूझ से बेहतर होंगे। अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। पैसा लगाते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। लव- जीवनसाथी तथा परिजनों का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान व बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय समय पर आराम अवश्य लें और योग करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आत्म अवलोकन करने का प्रयास करें जिससे आपको बहुत शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको भविष्य में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में मन में नकारात्मक विचार न उठने दें। वार्तालाप करते समय ध्यान रखें कि किसी के मन को ठेस न पहुंचे। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की भी आशंका है इसलिए अपनी सुरक्षा स्वयं और सावधानी से करें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कार्यों को लेकर आप व्यवसाय में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें अन्यथा कर्मचारियों की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलने से सुकून रहेगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों से मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा। घर में खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। अपना आहार और व्यवहार मौसम के अनुकूल ही रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु- पॉजिटिव- आपकी सोच ऐसी बन रही है कि खुशियां बांटने से बढ़ेंगी और इसका आपको शुभ परिणाम भी मिलेगा। आपका रहन सहन तथा बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी। नेगेटिव- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और संभव हो तो चलाने से परहेज ही करें। आर्थिक मामले भी अभी पहले की तरह ही रहेंगे इसलिए धैर्य बना कर रखना ही उचित है। युवा वर्ग समय व्यर्थ न करके रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्तता रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संपन्न होती जाएंगी। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय बहुत अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे तरक्की संभव है। लव- दांपत्य जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा तथा आपसी संबंधों में और भी अधिक नजदीकियां आएंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित ही बनाकर रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर- पॉजिटिव- परिवार जनों के बीच आपकी उपस्थिति बने रहने से कोई विशेष समस्या हल हो सकती है। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा और विशेष मुद्दों पर सकारात्मक वार्तालाप होगा। नेगेटिव- इस समय अपने व्यवहार में अहंकार न आने दें। ओवरकॉन्फिडेंस में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ डांट फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा करना नुकसानदायक हो सकता है।
व्यवसाय- अपने सपनों तथा महत्वाकांक्षाओं के लिए प्रयत्न करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्यों के पुनः शुरू होने का आज उचित समय है। कुछ नई व्यापारिक योजनाएं भी बनेंगी। नौकरी में कुछ दिक्कतें रहने से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य- अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- समय बहुत ही संतोषजनक है इसलिए थोड़ा स्वार्थी भी बनें और खुद के विकास के लिए काम करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात होगी जो बहुत ही सकारात्मक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों की तुलना में आपका जीवन स्तर बेहतर होगा। नेगेटिव- योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि ज्यादा सोच विचार करने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु साथ ही लाभ की स्थितियां भी बनेंगी इसलिए ज्यादा चिंता न करें। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सचेत रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित करने का समय आ गया है। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में बड़ा फायदा मिलेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज कोई विशेष कार्यभार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना प्रबल होगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या और खानपान पूरी तरह व्यवस्थित रखें और नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन- पॉजिटिव- हर काम सलीके से और व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- अपने व्यवहार पर भी मनन करना जरूरी है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी जैसा स्वभाव बनते कार्यों में विघ्न डालेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का उचित मान सम्मान बनाकर रखें। मित्र की वजह से कोई पुराना नकारात्मक मुद्दा दोबारा उभर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय अथवा नौकरी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला स्वयं ही लें। अन्यथा किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला अटका होने पर आज राहत मिलने की संभावना है। लव- घर परिवार में आपसी सौहार्द्र तथा प्रेम बना रहेगा। आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है इसलिए भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर अपना विशेष ध्यान रखें। बढ़ती ठंड से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9