Solving problems in the computer programming Olympiad | कंप्यूटर-प्रोग्रामिंग के ओलिंपियाड में खोजा जा रहा समस्याओं का हल: IIT, NIT, IIIT व विवि की 106 टीमें कर रही प्रतिभाग, बेहतर कोडिंग बनाएगी विजेता – Kanpur News

Actionpunjab
2 Min Read



सीएसजेएमयू में हुआ आईसीपीसी 2025 का शुभारंभ।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में आईसीपीसी एशिया रीजनल कानपुर साइट 2025 का लगातार आठवीं बार भव्य शुभारंभ लेक्चर हाल-1 में हुआ। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ओलंपियाड कहे जाने वाले इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट (ICPC) में युवा मस

.

वैश्विक चुनौतियों के लिए छात्र खुद को तैयार करते वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि आईसीपीसी केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां युवा तकनीकीविद अपनी क्षमताओं को पहचानते हैं। अपनी बौद्धिक शक्ति को निखारते हैं और वैश्विक चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। आईसीपीसी न केवल प्रोग्रामिंग कौशल विकसित करता है, बल्कि टीमवर्क, धैर्य और दबाव में समस्या समाधान जैसी क्षमताएं भी विकसित करता है, जो भविष्य के नवप्रवर्तकों के लिए अनिवार्य हैं।

देशभर से आईं टीमें इस वर्ष प्रतियोगिता में देशभर से टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 25 आईआईटी (आईआईटी कानपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी पटना), 20 एनआईटी (एनआईटी त्रिची, एनआईटी जमशेदपुर और एनआईटी कुरुक्षेत्र ), 15 आईआईआईटी विशेष रूप से (आईआईआईटी हैदराबाद, आईआईआईटी बैंगलोर और आईआईआईटी इलाहाबाद) की टीमें भाग ले रहे हैं।

प्रत्येक टीम में तीन छात्र एक कोच प्रत्येक टीम में तीन छात्र और एक कोच शामिल हैं। वे पांच घंटे की गहन कोडिंग प्रतियोगिता में 8 से 10 जटिल एल्गोरिदमिक समस्याओं को हल करेंगे। इस मौके पर प्रोवीसी प्रोसेसर सुधीर कुमार अवस्थी, डॉ. संदेश गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो.बृष्टि मित्र, प्रो. सुधांशु पांडिया, प्रो. संदीप सिंह आदि रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *