![]()
झज्जर जिले के गांव खरहर के स्टेडियम में खेलते बच्चे।
हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के गांव खरहर में एथलेटिक्स कोच को निलंबित कर दिया गया है। झज्जर जिले के गांव खरहर के ग्रामीणों द्वारा एथलेटिक्स अजय राठी के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही तथा बच्चों को नियमित प्रशिक्ष
.
निलंबित कोच को जांच अवधि तक हेड ऑफिस पंचकूला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछ्ले ही महीने गांव खरहर जिला झज्जर में कार्यरत एथलेटिक कोच के ट्रांसफर हो जाने पर नए कोच अजय राठी को विभाग द्वारा स्थानांतरित किया गया था। जिसके पश्चात नए कोच अजय राठी के ख़िलाफ लगातार मैदान पर अनुपस्थिति की शिकायत गांव के सरपंच और अन्य सदस्यों द्वारा डीएसओ झज्जर को भी दी गई परंतु कोई उचित कार्यवाही न होने के कारण ग्रामवासियों ने खेल मंत्री को कोच के अनुचित व्यवहार की शिकायत दी।
औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री के निजी सलाहकार
मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री ने जिला खेल अधिकारी और निजी खेल सलाहकार को औचक निरीक्षण के लिए भेजा जिसमे कोच सुबह के ट्रेनिंग से नदारद पाया गया। इस दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने भी अधिकारियों को अवगत कराया कि संबंधित कोच मैदान पर सिर्फ शाम की ट्रेनिंग पर हफ्ते में एक दो दिन मौजूद रहते है और अधिकांश खिलाड़ियों स्वयं ही मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं। इस संबंध में जब फ़ोन के माध्यम से कोच से अनुपस्थिति का कारण पूछा गया तो कोच अजय द्वारा फोन पर भी उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया।
खेल मंत्री ने दिए थे निलंबन के निर्देश
निरीक्षण रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि प्रशिक्षक द्वारा विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण प्रशिक्षण गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थीं। शिकायतों और औचक निरीक्षण के आधार पर खेल मंत्री ने उच्च अधिकारियों को कोच अजय राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश जारी किए थे और अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे।