![]()
यमुनानगर में 9 माह की गर्भवती के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला यूपी की रहने वाली है और पिछले करीब 1 साल से पति के साथ जगाधरी में रह रही थी। पति ने जब काम से वापिस लोटा तो उसे वह घर पर नहीं मिली। उसने आसपास के क्षेत्र में भी उसकाे खोजा, लेकि
.
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नरहरपुर जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी रोहित तिवारी ने बताया कि वह काम के सिलसिले में पिछले करीब छह माह से जगाधरी में सैंट थॉमस स्कूल के पास किराए के मकान में अपनी 25 वर्षीय पत्नी रमा तिवारी के साथ रह रहा है।
घर पर लौटा तो नहीं मिली पत्नी
रोहित ने बताया कि उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती है जोकि घर पर ही रहती है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह काम के लिए घर से निकला था, जिसके बाद रात को करीब आठ बजे वह घर पर लौटा। इस दौरान उसने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। उसने जांचा तो रमा घर पर नहीं थी।
उसने आसपास के एरिया में पत्नी को ढूंढा और जान पहचान वालों से भी पूछताछ भी की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला है। रोहित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही रमा को बरामद कर लिया जाएगा।