Fatehabad Tohana Man Arrested for ₹5 Lakh Job Scam | टोहाना में महिला से 5 लाख रुपए ठगे: बेटों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, एक साल बाद पकड़ में आया आरोपी – Tohana News

Actionpunjab
2 Min Read


टोहाना शहर थाना पुलिस ने महिला से 5 लाख ठगने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है। एआई से जेनरेट फोटो।

टोहाना शहर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है।

.

थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि डांगरा निवासी सुनीता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जींद जिले के नरवाना के पिपलथा निवासी राजेश कुमार ने उनके बेटों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

राजेश कुमार ने सुनीता देवी से कुल 5 लाख रुपए की राशि अलग-अलग तारीखों पर नकद और गूगल-पे के माध्यम से प्राप्त की थी। पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रुपए वापस मांगने पर दी धमकी

जब सुनीता देवी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस शिकायत के आधार पर, थाना शहर में करीब एक साल पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *