उपभोक्ता संरक्षण आयोग कार्यालय में फर्श पर लेटा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय सिंह।
टोंक में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर टोंक उपभोक्ता संरक्षण आयोग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय सिंह शराब के नशे में ऑफिस पहुंचा। वह नशे में इतना धुत था कि ऑफिस में ही सो गया। इसका आज वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
.
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोजाना इस तरह शराब पीकर ऑफिस पहुंचता है। मामले में उच्च अधिकारियों को दो तीन बार पत्र लिखे जा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उपभोक्ता संरक्षण आयोग कार्यालय में फर्श पर लेटा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय सिंह।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया- यह कर्मचारी 2 साल से इस कार्यालय में पोस्टेड है। रोजाना ही इस तरह शराब के के नशे में ऑफिस आता है। इससे और ऑफिस का माहौल खराब रहता है। इसको लेकर दो तीन बार कंज्यूमर फोरम में उच्चाधिकारों को शिकायत रिमाइंडर करवा चुका हूं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।