IMD Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar – Kashmir Himachal Snowfall | MP में तापमान 5°C से नीचे, राजस्थान में शीतलहर: उत्तराखंड में पाला गिरा, गुलमर्ग का तापमान -2.2°C रिकॉर्ड

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; MP UP Cold Wave | Rajasthan Bihar Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पचमढ़ी और कल्याणपुर में मंगलवार रात का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सुबह कोहरा छाया रहा।

उधर राजस्थान में भी शीतलहर चल रही है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिन में पारा और गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं के एरिया में घना कोहरा रहा।

कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी और बारिश हुई। घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मिनिमम टेम्परेचर फ्रीजिंग पाइंट से ऊपर रहा। गुलमर्ग में मिनिमम टेम्परेचर -2.2°C रहा। कुपवाड़ा में 2.4°C, काजीगुंड में 3.2°C, कोकरनाग में 2.8°C रिकॉर्ड किया गया।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम का लुत्फ उठाते टूरिस्ट।

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम का लुत्फ उठाते टूरिस्ट।

जम्मू में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घना कोहरा छाया रहा।

जम्मू में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा के भिवानी में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब रही।

हरियाणा के भिवानी में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब रही।

तस्वीर पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन की है। कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।

तस्वीर पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन की है। कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

25 दिसंबर: कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार में सुबह और देर रात बहुत घना कोहरा छाने की संभावना।
  • मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के हालात बन सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

26 दिसंबर: कोहरे बने रहने की संभावना, ठंड कायम

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना। सुबह के समय हाईवे, रेल और उड़ानों पर असर पड़ सकता है।
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज सर्दी और शीतलहर की स्थिति जारी।
  • पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी-बारिश से ठंड और बढ़ सकती है।

अब राज्यों में मौसम का हाल…

MP में क्रिसमस पर तेज सर्दी, घना कोहरा भी रहेगा: ग्वालियर-रीवा में सुबह ‘जीरो विजन’

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार रात से सर्दी और तेज हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और आ सकती है। अभी पचमढ़ी-कल्याणपुर ऐसे हैं, जहां रात का पारा 5 डिग्री से नीचे है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, कोहरे की चेतावनी: रात से ज्यादा दिन ठंडे

राजस्थान के उत्तर-पश्चिम जिलों में घना कोहरा रहा। इससे बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर समेत कई जिलों में दिन का पारा 5-7 डिग्री तक गिर गया। उत्तरी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में आज भी उत्तर-पश्चिमी ​जिलों में हल्के से मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार में 28 दिसंबर तक शीतलहर से राहत नहीं: आज 25 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

बिहार पिछले एक सप्ताह से शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवा ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को मुंगेर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। कोहरे की वजह से 4 फ्लाइट कैंसिल हुईं जबकि 20 जोड़ी विमान लेट रहे। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा में कोहरे के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट: 10 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहेगी

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। मौसम विभाग ने और शीत लहर को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *