मुकेश कुमार | मैनपुरी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर मैनपुरी में दीपोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम अटल चौक स्थित शीतला धाम में आयोजित किया गया, जहां उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता भी मौजूद रहे। उनके साथ जिले के अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी भाग लिया।
सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वाजपेयी जी के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।