My brother himself took me to the medical college in his car. | खुद ही कार से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा भाई: एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन के पास शिक्षक को बुधवार देर रात मारी थी गोली – Aligarh News

Actionpunjab
5 Min Read



एएमयू के कंप्यूटर साइंस दानिश अली की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी।

एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की बुधवार रात करीब 8:45 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब आठ राउंड हुई फायरिंग करते हुए आरोपी स्कूटी लेकर भाग गए।

.

इधर, शिक्षक के साथ मौजूद लोगों ने उनके भाई छोटे भाई राव फराज अली को सूचना दी। घटना स्थल के पास ही सुलेमान हॉल में मौजूद फराज अली कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और लहूलुहान भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं… कहकर दागी दो गोलियां

रोज की तरह दानिश अली टहलने के लिए एएमयू के कैनेडी हॉल पहुंचे थे। उनके साथ दो दोस्त इमरान और गोलू भी थे। कैनेडी हॉल के पार्क से निकलने के बाद तीनों मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन जाने लगे। मौलाना आजाद लाइब्रेरी और कैनेडी हॉल के पार्क के बीच एक सड़क सुलेमान हाॅल की तरफ जाती है।

पार्क के बराबर में ही एएमयू का ट्यूबवेल है। इमरान और गोलू कैंटीन की ओर बढ़ गए, लेकिन दानिश ट्यूबवेल के पास रुक गए। इसी दौरान नकाबपोश एक बदमाश ने शिक्षक से कहा, अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं… यह कहते हुए पिस्टल से पहली गोली कनपटी पर मार दी। गोली लगते ही वह गिर गए, इसके बाद दूसरी गोली मारी, जो रीड़ की हड्‌डी में फंस गई। गोली की आवाज सुनकर दोनों दोस्त और वहां मौजूद छात्र घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपियों ने करीब आठ राउंड फायर कर दहशत फैला दी। इसके बाद मौके से स्कूटी लेकर भाग गए।

15 मिनट तक पड़ा रहा, उठाने की नहीं हुई हिम्मत

घटना के बाद मौके पर एएमयू के सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने एएमयू प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। लेकिन किसी ने घायल को उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। घटना होते ही इमरान ने शिक्षक के भाई फराज अली को फोन पर सूचना दी। उस समय फराज सुलेमान हॉल के सामने चाय पी रहे थे।

सूचना मिलते ही वह अपनी कार से घटना स्थल पर पहुंचे, यहां पहुंचने में करीब 15 मिनट का समय लगा। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फराज ही कार से भाई को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। थोड़ी ही देर में एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।

खंगाले सीसीटीवी कैमरे

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि एएमयू में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। राव दानिश अली मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने पहले रैकी की, उसके बाद घटना को अंजाम दिया। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस को उपलब्ध कराए सीसीटीवी फुटेज

प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास दानिश अली को गोली मारने की सूचना मिली थी। घटनास्थल से उनके ही छोटे भाई फराज कार से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। दानिश अली एबीके बॉयज कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षक थे और उनके छोटे भाई फराज भी इंजीनियरिंग कॉलेज में गेस्ट शिक्षक हैं।

इनके पिता प्रोफेसर हिलाल भी एएमयू में तैनात रहे हैं और मां सईदा खातून सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए हैं। फुटेज में बदमाश जाते हुए नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार को उमरा पर जाने वाले थे दानिश

दानिश का निकाह मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा से हुआ था। इनके ससुर मोहम्मद उल्लाह चौधरी वहां से विधायक भी रह चुके हैं। दानिश के पास पांच और साढ़े छह साल के दो बेटे हैं। दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे। इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *