Khushiyon Ki Deewar Program Launched in Loharu, Blankets Distributed | Bhiwani News | लोहारू में खुशियों की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ: जरुरतमंद लोगों को बांटे कंबल और शॉल, आठ दिन तक चलेगा अभियान – Loharu News

Actionpunjab
3 Min Read



लाेहारू में जरुतमंद बच्चों के साथ संस्था के पदाधिकारी।

भिवानी के लोहारू में खुशियों की दीवार नामक एक सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह पहल, प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा लोहारू की अनाज मंडी में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है।

.

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रेमप्रकाश सोनी ने किया, जबकि अध्यक्षता मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी ने की।

आठ दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल और शॉल वितरित किए गए। प्रेमप्रकाश सोनी ने प्रत्येक व्यक्ति से अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और खुशियों की दीवार एक अनूठी व प्रेरणादायी पहल है।

कपड़े, कंबल और अन्य सामान दान करने की अपील

नगर पालिका प्रधान प्रदीप तायल और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी ने संयुक्त रूप से आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में रखे अतिरिक्त वस्त्र, कंबल और अन्य उपयोगी सामान खुशियों की दीवार पर दान करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

प्रयास संगठन के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी, प्रधान महेंद्र कथूरिया और डॉ. उमेद जांगिड़ ने बताया कि खुशियों की दीवार के माध्यम से लोहारू के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रतन लाल अग्रवाल, पूर्व निरीक्षक मन्नू राम स्वामी एवं मास्टर राजेश वर्मा ने सभी अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन मास्टर प्रवक्ता राजीव वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान धनपत सैनी, नगर पालिका उपप्रधान प्रतिनिधि विपिन सैनी, नगर पार्षद महेश गांधी, नगर पार्षद अशोक सैनी, संतलाल, राहुल केडिया, अंतर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सैनी, पार्षद प्रतिनिधि नरेश बड़सीवाल, अजय शर्मा, व्यापार मंडल सचिव संजय खंडेलवाल, महेश शर्मा, महेश तनेजा, मास्टर प्रवेश श्योराण वर्मा, रविंद्र कस्वां, सीए सुधीर केडिया, सीए विपिन अग्रवाल, अजय दहिया, रामपाल नकीपुर आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *