Christmas Celebration Photos | PM Narendra Modi Rahul Gandhi | क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी: मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी

Actionpunjab
6 Min Read


नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली कैथेड्रल चर्च के बिशप ने पीएम के लिए विशेष प्रार्थना की। - Dainik Bhaskar

दिल्ली कैथेड्रल चर्च के बिशप ने पीएम के लिए विशेष प्रार्थना की।

देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी की तस्वीरें…

इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने X पर एक और पोस्ट में लिखा- “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।”

पिछले कुछ सालों से PM मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में क्रिसमस पर उन्होंने दिल्ली में अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम रखा था।

2024 में वे मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर पर डिनर में गए थे। साथ ही कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

लाइव अपडेट्स

08:37 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल के राज्यपाल प्रार्थना सभा में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस क्रिसमस के मौके पर कोलकाता के सेंट थॉमस ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

07:57 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

देहरादून के कैथोलिक चर्च, दूसरे विश्वयुद्ध में इटालियन कैदी ने दी नई पहचान

सेंट फ्रांसिस चर्च की पहचान सिर्फ आज की रौनक तक सीमित नहीं है। जो लोग थोड़ा ठहरकर इसकी दीवारों की ओर देखते हैं, तो उन्हें शानदार चित्र देखने को मिलते हैं। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि इन दीवारों पर उकेरी गई ये कला किसी साधारण कलाकार की नहीं, बल्कि द्वितीय विश्व युद्ध के एक युद्धबंदी की है।

ये एक ऐसा कैदी था, जिसने कैद में रहकर भी ब्रश उठाया और देहरादून में हमेशा हमेशा के लिए अपनी कला की छाप छोड़ गया। पढ़ें पूरी खबर…

07:12 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

व्हाइट क्रिसमस नहीं, फिर भी जश्न फुल, शिमला में टूरिस्टों की भीड़

हिमाचल प्रदेश में इस बार व्हाइट क्रिसमस भले ही देखने को न मिले, लेकिन इसके बावजूद पहाड़ों में क्रिसमस और न्यू ईयर का उत्साह चरम पर है। शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।

पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने आज से न्यू ईयर तक खाना परोसने वाले होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रखने का फैसला लिया है, ताकि लेट नाइट पहुंचने वाले टूरिस्ट को भी खाना मिल सके। पढ़ें पूरी खबर…

06:58 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पुरी बीच पर 1.5 टन सेब से बनाया सांता क्लॉज

मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर 1.5 टन सेब का इस्तेमाल करके एक शानदार सांता क्लॉज सैंड आर्ट बनाया, जिसे देखकर टूरिस्ट इस अनोखे इंस्टॉलेशन से हैरान रह गए।

06:37 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर में जर्मन ने बनवाया था पहला चर्च; यहीं से प्रदेश में फैली क्रिश्चियनिटी

छत्तीसगढ़ में लगभग 727 चर्च हैं। हालांकि, ग्रामीण अंचलों में छोटे-छोटे चर्चों को मिलाकर इनकी संख्या 900 के पार है। पहला मिशनरी चर्च (इम्मानुएल) 18वीं सदी में बलौदाबाजार के विश्रामपुर में बना था। इसे ‘द सिटी ऑफ रेस्ट’ के नाम से जाना जाता है। क्रिश्चियन समुदाय के लिए तो यह किसी तीर्थ से कम नहीं है। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में फैले ईसाई धर्म की धारा यहीं से निकली है। पढ़ें पूरी खबर…

06:07 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के जबलपुर में होली ट्रिनिटी चर्च में चरणी में लेटे बाल यीशू को दुलारता नजर आया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में होली ट्रिनिटी चर्च में चरणी में लेटे बाल यीशू को दुलारता नजर आया।

नई दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर साइकिलिंग करने निकले।

नई दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर साइकिलिंग करने निकले।

05:42 AM25 दिसम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने वीडियो मैसेज में कहा- त्योहार सबको खुशियां दे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, आनंद और समृद्धि लाए और प्रेम और करुणा से भर दे।

वीडियो में राहुल गांधी क्रिसमस ट्री के पास खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। राहुल पिछले दिनाें जर्मनी गए थे।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *