Christmas Celebrated Worldwide; Bethlehem Sees Festivities After 2 Years | जीसस के जन्म स्थान पर 2 साल बाद क्रिसमस सेलिब्रेशन: पोप लियो ने वेटिकन में चर्च का दरवाजा खोलकर त्योहार की शुरुआत की

Actionpunjab
4 Min Read


यरुशलम/वेटिकन सिटी11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में क्रिसमस के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। ईसाई धर्म के अनुयायी यीशु मसीह के जन्म का जश्न मना रहे हैं और प्रार्थना के लिए चर्च पहुंच रहे हैं। घरों से लेकर शहरों के मुख्य चौराहों और गलियों को सजाया गया है।

येरूशलम के नजदीक मौजूद यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार पूरे दो साल बाद धूम-धाम से उत्सव मनाया जा रहा है। चर्च ऑफ द नेटिविटी के पास स्थित मैंगर स्क्वायर में बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया गया। है। त्योहार मनाने के लिए जुटे लोगों ने परेड और प्रार्थना की। इसी तरह चीन, केन्या, यूक्रेन और पाकिस्तान में भी क्रिसमस मनाया जा रहा है।

ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें पोप लियो मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। पोप ने वेटिकन सिटी में 24 दिसंबर की रात सेंट पीटर बेसिलका चर्च का पवित्र दरवाजा खोलकर क्रिसकम के जश्न की शुरुआत की।

तस्वीरों में देखें दुनियाभर में कैसे मनाया जा रहा क्रिसमस…

ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो ने 24 दिसंबर की शाम सेंट पीटर बेसिलका चर्च से क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान वे हाथ में 'बेबी जीसस' की मूर्ति पकड़े हुए थे। वे मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस की अध्यक्षता कर रहे हैं।

ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो ने 24 दिसंबर की शाम सेंट पीटर बेसिलका चर्च से क्रिसमस के जश्न की शुरुआत की। इस दौरान वे हाथ में ‘बेबी जीसस’ की मूर्ति पकड़े हुए थे। वे मई में चुने जाने के बाद पहली बार क्रिसमस की अध्यक्षता कर रहे हैं।

यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में 2 साल बाद धूम-धाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। बेथलेहम के चर्चित नेटिविटी स्क्वायर को सजाया गया है।

यीशु मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में 2 साल बाद धूम-धाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। बेथलेहम के चर्चित नेटिविटी स्क्वायर को सजाया गया है।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित रोमरबर्ग स्क्वायर पर लोग क्रिसमस ईव के मौके पर शहर की घंटियों की आवाज (बेल रिंगिंग) सुनने जमा हुए।

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित रोमरबर्ग स्क्वायर पर लोग क्रिसमस ईव के मौके पर शहर की घंटियों की आवाज (बेल रिंगिंग) सुनने जमा हुए।

इंडोनेशिया के जकार्ता में क्रिसमस ईव की प्रार्थना सभा के दौरान लोग इलेक्ट्रिक मोमबत्तियां पकड़े नजर आए।

इंडोनेशिया के जकार्ता में क्रिसमस ईव की प्रार्थना सभा के दौरान लोग इलेक्ट्रिक मोमबत्तियां पकड़े नजर आए।

कश्मीर के गुलमर्ग में अनुयायियों ने 'सैंटा क्लॉज' की पोशाक पहनकर जश्न मनाया।

कश्मीर के गुलमर्ग में अनुयायियों ने ‘सैंटा क्लॉज’ की पोशाक पहनकर जश्न मनाया।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर लोग 'सैंटा क्लॉज' की पोशाक पहनकर घूमते दिखे। इसी बीच पर 14 दिसंबर को हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर लोग ‘सैंटा क्लॉज’ की पोशाक पहनकर घूमते दिखे। इसी बीच पर 14 दिसंबर को हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हुई थी।

24 दिसंबर को चीन की राजधानी बीजिंग के 'चर्च ऑफ द सेवियर' में प्रार्थना की गई।

24 दिसंबर को चीन की राजधानी बीजिंग के ‘चर्च ऑफ द सेवियर’ में प्रार्थना की गई।

पाकिस्तान के कराची में सेंट्रल ब्रूक्स मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के लोग मिडनाइट मास (आधी रात की प्रार्थना) में शामिल हुए।

पाकिस्तान के कराची में सेंट्रल ब्रूक्स मेमोरियल चर्च में ईसाई समुदाय के लोग मिडनाइट मास (आधी रात की प्रार्थना) में शामिल हुए।

24 दिसंबर 'क्रिसमस ईव' पर यूक्रेन की राजधानी कीव में लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।

24 दिसंबर ‘क्रिसमस ईव’ पर यूक्रेन की राजधानी कीव में लोगों ने मोमबत्तियां जलाईं।

श्रीलंका के उस्वेटाकेयावा गांव के सेंट मैरी चर्च में 24 दिसंबर की रात यीशू मसीह का जन्म हुआ।

श्रीलंका के उस्वेटाकेयावा गांव के सेंट मैरी चर्च में 24 दिसंबर की रात यीशू मसीह का जन्म हुआ।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद नोट्रे डेम कैथेड्रल को क्रिसमस के पहले सजाया गया है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद नोट्रे डेम कैथेड्रल को क्रिसमस के पहले सजाया गया है।

क्रिसमस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम मोदी:मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए, बिशप ने विशेष प्रार्थना की; राहुल गांधी ने भी बधाई दी

देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *